Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    March 2, 2026

    🌼 “ॐ साईं राम – श्रद्धा और सबूरी का अमर संदेश” 🌼✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की कलम से 📰 जन-जन तक पहुँचे यह प्रेरक संदेश – Jan Kalyan Time News मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 2, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…
    entertainment

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    गोविंदा पिछले कुछ समय से इस बात को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं कि उनका स्टारडम अब इतना धूमिल हो चुका है कि वो छोटे-छोटे इवेंट्स में जाकर परफॉर्म करने लगे हैं. मगर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने इसपर एक्टर को सपोर्ट किया है. साथ ही उनके बॉलीवुड कमबैक पर कुछ कहा भी है.

    90 के दशक में सुपरस्टार रहे गोविंदा के सितारे आज गर्दिश में हैं. उन्हें बड़े पर्दे पर देखे हुए अरसा हो गया है. गोविंदा पिछले दिनों कई कारणों से सुर्खियों में आए थे. सबसे पहले तो वो छोटे इवेंट्स में नाचते-गाते देखे गए. फिर उन्हें अपनी हिट फिल्म ‘भागम भाग’ के सीक्वल से बाहर होना पड़ा. गोविंदा को इस तरह देखकर उनके फैंस बेहद निराश हैं.

    गोविंदा को मिला सुधा चंद्रन का साथ

    गोविंदा के धूमिल हो रहे स्टारडम पर उनका परिवार कई बार बात कर चुका है. अब एक्टर के साथ काम कर चुकीं सुधा चंद्रन ने गोविंदा के बॉलीवुड स्ट्रगल पर बात की है. सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह 90s में गोविंदा को इंडस्ट्री में ट्रीट किया जाता था और अब उनकी ये हालत कैसे हुई है.

    सुधा ने गोविंदा के सबसे बेहतरीन दौर पर कहा, ‘सच बताऊं तो मैंने वो दौर बहुत करीब से देखा है. उस समय हर कोई अपनी फिल्मों में गोविंदा को लेना चाहता था. हर प्रोड्यूसर, हर डायरेक्टर, हर बड़ी कंपनी उन्हें कास्ट करना चाहती थी. वो कहते था कि उसके पास डेट्स नहीं हैं, फिर भी लोग बार-बार मिन्नत करते रहते थे.’

    जब कोई एक्टर एक साथ छह-सात फिल्में करके सबको खुश रखने की कोशिश करता है, तो वो कोई मशीन थोड़ी है. उसके पास भी दिन में सिर्फ 24 घंटे ही होते हैं. उसे सोने, खाने और एक शूटिंग से दूसरी शूटिंग पर जाने का भी समय चाहिए. ऐसी हालत में उन्हें शूट पर देरी होना तो लाजमी बात है.’

    गोविंदा के लेट आने की आदत पर क्या बोलीं सुधा?

    सुधा चंद्रन ने आगे बॉलीवुड इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड्स पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पहले तो लोगों ने गोविंदा से जबरदस्ती फिल्में साइन कराईं, और फिर उन्हें क्रिटिसाइज किया और उनका करियर बर्बाद किया. एक्ट्रेस ने आगे गोविंदा के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया.

    उन्होंने बताया, ‘डेविड धवन के सेट पर गोविंदा हमेशा टाइम पर आते थे. उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांसिंग, एक्टिंग- वो इस देश के सबसे बेहतरीन कलाकार में से एक हैं. हमने कई सारे स्टेज शो किए हैं. एक बार हम साउथ अफ्रीका में शो कर रहे थे, वहां हम देर रात तक बैठकर बातें करते थे और हम स्पिरिचुअलिटी पर बात करते थे और वो अपनी मां के किस्से सुनाया करते थे.’

    सुधा चंद्रन ने इसी बातचीत के दौरान गोविंदा की ट्रोलिंग पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने उन लोगों को फटकार लगाई, जो एक्टर को छोटे इवेंट्स में परफॉर्म करने पर ट्रोल करते हैं. सुधा ने कहा, ‘आजकल लोग सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हैं और कमेंट करते हैं कि वो छोटे इवेंट्स में डांस कर रहे हैं. लेकिन मुझे तो बस एक ही चीज दिखती है — जहां भी वो परफॉर्म करते हैं, वो पूरी जान लगा देते हैं. वही चमक, वही जोश और आकर्षण. लोग क्या लिखते हैं, उससे क्या फर्क पड़ता है? उन्होंने कभी खुद को जस्टिफाई नहीं किया. कभी कोई जवाबी बयान नहीं दिया. वो ऐसा इंसान नहीं है.’

    अंत में सुधा चंद्रन ने गोविंदा के कमबैक की उम्मीद की. उनका कहना है कि वो चाहती हैं एक्टर इंडस्ट्री में वापस आएं, लेकिन गोविंदा को खुद को वक्त के साथ बदलने की जरूरत है. सुधा चंद्रन गोविंदा के कमबैक का इंतजार कर रही हैं.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌼 “ॐ साईं राम – श्रद्धा और सबूरी का अमर संदेश” 🌼✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की कलम से 📰 जन-जन तक पहुँचे यह प्रेरक संदेश – Jan Kalyan Time News मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    बेटे की डिलीवरी के बाद पहली बार दिखीं कटरीना कैफ, बदला लुक

    February 25, 2026

    डायरेक्टर हैं रश्मिका के होने वाले ससुर, बिजनेसवुमन हैं सास, क्या करता है देवर?

    February 24, 2026

    3 दिन बाद मिसेज देवरकोंडा बनेंगी रश्मिका, शादी के लिए उदयपुर पहुंचा कपल, हुआ ग्रैंड वेलकम

    February 23, 2026

    जापान में पति नेने संग छुट्टियां मना रहीं माधुरी दीक्षित, माउंट फूजी के सामने हुईं रोमांटिक,

    February 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    By जनकल्याण टाइमMarch 2, 2026

    गोविंदा पिछले कुछ समय से इस बात को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं कि…

    🌼 “ॐ साईं राम – श्रद्धा और सबूरी का अमर संदेश” 🌼✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की कलम से 📰 जन-जन तक पहुँचे यह प्रेरक संदेश – Jan Kalyan Time News मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 2, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    By जनकल्याण टाइमMarch 2, 2026

    गोविंदा पिछले कुछ समय से इस बात को लेकर सुर्खियों में बने…

    🌼 “ॐ साईं राम – श्रद्धा और सबूरी का अमर संदेश” 🌼✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की कलम से 📰 जन-जन तक पहुँचे यह प्रेरक संदेश – Jan Kalyan Time News मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 2, 2026

    मंदिर की शांत व पवित्र आभा में विराजमान साईं की यह दिव्य…

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.