
साउथ इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की खबरों का ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है.
सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक सिर्फ इसी शादी की चर्चा है. दिलचस्प बात यह है कि इस शादी को एक खास नाम भी दिया गया है- ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’.
शादी को लेकर दोनों के फैंस इस खबर से फूले नहीं समा रहे हैं और अब हर कोई यह जानना चाहता है कि रश्मिका जिस घर की बहू बनने जा रही हैं, वहां के सदस्य कौन हैं और क्या करते हैं?
रश्मिका मंदाना के होने वाले ससुर, यानी विजय देवरकोंडा के पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव, मनोरंजन दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं. वह एक टीवी डायरेक्टर हैं.
वहीं विजय देवरकोंडा की मां और रश्मिका की होने वाली सास माधवी देवरकोंडा एक प्रोफेशनल महिला हैं. वह एक सॉफ्ट-स्किल्स ट्रेनर हैं
अक्सर विजय और रश्मिका के साथ उनकी फोटोज सामने आती रहती हैं, जिससे पता चलता है कि रश्मिका के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग हैं.
रश्मिका के होने वाले देवर, यानी विजय के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक उभरते हुए एक्टर हैं.
एक्ट्रेस रश्मिका का ससुराल पूरी तरह से टैलेंटेड लोगों से भरा हुआ है, जहां ससुर डायरेक्टर हैं और दोनों भाई एक्टर्स. वहीं अब सभी को रश्मिका और विजय की शादी का इंतजार हैं.

