Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    February 14, 2026

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    February 14, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक
    entertainment

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026Updated:February 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बॉलीवुड का रोमांस दुनियाभर में मशहूर माना जाता है. उनकी फिल्मों में जिस तरह सॉफ्ट गानों के साथ हीरो-हीरोइन के बीच केमिस्ट्री को दर्शाया जाता है, वो कई लोगों के दिल को छू जाती है. लेकिन जब उनकी रोमांटिक फिल्मों में एक खूंखार विलेन की एंट्री होती है, तो मजा और भी बढ़ जाता है.

    हीरो अपने प्यार को बचाने की खातिर विलेन से टकरा जाता है. बॉलीवुड में कई ऐसे विलेन रहे हैं, जिन्होंने अपने खौफनाक लुक से जनता को डराया है. मगर जो विलेन बड़े पर्दे पर रोमांस के दुश्मन नजर आते हैं. वो असल जिंदगी में खुद कितने बड़े आशिक हैं, इसकी जानकारी बेहद कम लोगों को होगी. आइए, उन खूंखार विलेन की लव-स्टोरीज पर एक नजर डालते हैं.

    बॉलीवुड के ‘गब्बर’ अमजद खान की लव स्टोरी बेहद रोचक है. वो शादी से पहले अपनी पत्नी शैला खान के पड़ोसी हुआ करते थे. तब एक्टर की पत्नी सिर्फ 14 साल की थीं, वहीं खुद अमजद खान कॉलेज में पढ़ाई करते थे. अमजद खान अपनी पत्नी को फारसी भाषा की क्लास दिया करते थे. इसी दौरान दोनों में प्यार बढ़ा. उनकी शादी आसानी से नहीं हुई थी. एक्टर को अपनी पत्नी के पिता राइटर अख्तर-उल-इमान को शादी के लिए मनाना पड़ा. अमजद खान ने 1972 में अपनी फिल्म ‘शोले’ से पहले शैला खान से शादी की. दोनों के इस दौरान तीन बच्चे हुए.

    मोगैंबो’ के किरदार से बच्चे-बच्चे में खौफ पैदा करने वाले एक्टर अमरीश पुरी भी असल जिंदगी में काफी रोमांटिक किस्म के इंसान रहे. उनकी पत्नी उर्मिला साउथ से थीं और एक टीचर का काम किया करती थीं. एक्टर की मुलाकात अपनी पत्नी से तब हुई जब वो एक बीमा कंपनी में काम करते थे. अमरीश पुरी की शादी में भी काफी मुश्किलें आईं क्योंकि वो पंजाब से थे, और उनकी पत्नी साउथ की थीं. अलग कल्चर के कारण, परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था. मगर दोनों ने अपने परिवार को कैसे भी करके मनाया और फिर शादी कर ली.

    70s के ‘हैंडसम हंक’ कबीर बेदी काफी रोमांटिक रहे हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में चार शादियां की हैं, जिनसे उन्हें तीन बच्चे एक बेटी एक्ट्रेस पूजा बेदी और दो बेटे हुए. कबीर बेदी की पहली शादी 1969 में ओडिसी डांसर प्रतिमा से हुई. शादी के कुछ सालों बाद, एक्टर ओपन रिलेशनशिप में रहने लगे. उनकी पहली शादी पांच सालों में यानी 1974 में टूट गई. फिर उनकी दूसरी शादी 1980 में हुई, जो महज 10 साल चली. कबीर बेदी ने अपना घर तीसरी बार 1992 में बसाया, मगर वो शादी भी साल 2005 में टूट गई. अब एक्टर अपनी चौथी पत्नी परवीन दुसंज के साथ हंसी-खुशी जीवन बिता रहे हैं.

    शक्ति कपूर 80 के दौरान महिलाओं में अपनी इमेज को लेकर काफी सुर्खियों में रहे. लेकिन उनकी लव स्टोरी भी बेहद शानदार रही है. एक्टर ने अपनी से 12 साल छोटी एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरी से शादी रचाई थी. उनकी लव स्टोरी एक फिल्म सेट से शुरू हुई, जहां शक्ति कपूर चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल निभा रहीं शिवांगी को अपना दिल दे बैठे थे. हालांकि उनकी शादी को लेकर परिवार बिल्कुल सहमत नहीं था. जिसके बाद उन्होंने कोर्ट मैरेज कर ली. शक्ति कपूर की खातिर, शिवांगी कोल्हापुरी ने अपना शानदार एक्टिंग करियर भी छोड़ा था और हाउसवाइफ बनीं.

    बोमन ईरानी ने भी बॉलीवुड की कई फिल्में जैसे ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘3 इडियट्स’ में विलेन की भूमिका निभाई है. उनकी एक्टिंग हर किसी को पसंद आती है, लेकि उनकी लव स्टोरी आमतौर पर काफी कम लोग जानते होंगे. एक्टर ने पत्नी जेनोबिया ईरानी को पहली बार अपनी वेफर की दुकान पर देखा था. दोनों की मुलाकात काफी छोटी थी, लेकिन यहीं से मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ. काफी समय तक मिलने और बातचीत के बाद, बात डेटिंग तक पहुंची. बोमन ईरानी ने कुछ समय तक डेट करने के बाद, जेनोबिया ईरानी को शादी के लिए प्रपोज किया.

    महेश भट्ट की फिल्म ‘संघर्ष’ में खूंखार विलेन बने आशुतोष राणा और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे की लव स्टोरी काफी फिल्मी थी. एक्टर को अपनी पत्नी से तब प्यार हुआ, जब वो इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे. वहीं रेणुका अपना नाम पहले ही बना चुकी थीं. दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई, जिसके बाद फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. हालांकि आशुतोष के लिए ये काफी मुश्किल टास्क था, क्योंकि रेणुका किसी का भी फोन नहीं उठाती थीं. लेकिन दोनों की किस्मत में साथ रहना लिखा था, इसलिए उनकी शादी हो गई.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शादीशुदा होकर इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर किया Liplock, हीरोइन संग इंटीमेसी देख भड़की पत्नी?

    February 13, 2026

    70 की उम्र पार कर चुके इन एक्टर्स का बॉलीवुड में दबदबा, पर्दे पर मचाते हैं धमाल

    February 12, 2026

    संकट में साथ सोनू सूद ने थामा राजपाल यादव का हाथ एक कलाकार, एक संघर्ष और इंसानियत की मिसाल प्रस्तुति :✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े एडिटर इन चीफ – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    February 11, 2026

    जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई राजपाल यादव के जेल जाने के मामले पर सोनू सूद की प्रतिक्रिया – पूरा विवरण

    February 10, 2026

    EMI और गुजारे के लिए नहीं कर सकता एक्टिंग’, ब्रेक लेने पर बोले पंकज त्रिपाठी

    February 9, 2026

    कौन था वो एक्टर जि‍से कहते थे भोजपुरी फ‍िल्मों का ‘भीष्म पितामह’, राजेश खन्ना का था करीबी

    February 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    बॉलीवुड का रोमांस दुनियाभर में मशहूर माना जाता है. उनकी फिल्मों में जिस तरह सॉफ्ट…

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    February 14, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    बॉलीवुड का रोमांस दुनियाभर में मशहूर माना जाता है. उनकी फिल्मों में…

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    🌿 एक ऐसी प्रेरणादायक कहानीजो इंसान को बाहर से नहीं —भीतर से…

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    — एक सुकून भरी मोहब्बत की कहानी —उस रात चाँद कुछ ज़्यादा…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.