Close Menu
    What's Hot

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का पावन संदेश 🌼✍️ मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से जन-जन तक पहुँचे यह संदेश – जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 5, 2026

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Bussiness»शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन प्रॉफिट बुकिंग, इन 4 वजहों से बाजार पर बना दबाव
    Bussiness

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन प्रॉफिट बुकिंग, इन 4 वजहों से बाजार पर बना दबाव

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शेयर बाजार अपने ऑल टाइम हाई के करीब है। Nifty 50 ने हाल ही में नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। ऐसे में अब कई बड़े शेयरों में मुनाफावसूली हो रही है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank और ITC समेत कई शेयरों में गिरावट नजर आ रही है।

    भारतीय शेयर बाजार में आज 06 जनवरी को लगातार दूसरे कारोबारी दिन जमकर बिकवाली हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex करीब 480 अंक टूटकर 84,958.27 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 109 अंकों की गिरावट के साथ 26141.05 तक आ गया। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आज कुछ बड़े शेयरों में निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग भी की। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार पर नेगेटिव असर डाला है। यहां हमने बाजार में गिरावट के 4 कारण बताए हैं।

    बाजार में प्रॉफिट बुकिंग

    शेयर बाजार अपने ऑल टाइम हाई के करीब है। Nifty 50 ने हाल ही में नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। ऐसे में अब कई बड़े शेयरों में मुनाफावसूली हो रही है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank और ITC समेत कई शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। HDFC बैंक इंडेक्स में सबसे बड़ा शेयर है, जो कि करीब 2 प्रतिशत गिर गया। पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसमें 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। इसकी वजह यह है कि Q3 FY26 के प्रोविजनल बिजनेस अपडेट के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी।

    टैरिफ की चिंता

    टैरिफ को लेकर चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत रूस से तेल खरीद कम नहीं करता है, तो अमेरिका भारत पर टैरिफ बढ़ा सकता है। ट्रंप के इस बयान से ट्रेड को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे बयान बाजार में डर पैदा करते हैं, क्योंकि ज्यादा टैरिफ का मतलब होता है भारत के एक्सपोर्ट और कंपनियों की कमाई पर असर पड़ना।

    विदेशी निवेशकों की बिकवाली

    विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने सोमवार को करीब 36.25 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। जब विदेशी निवेशक बाजार से पैसा निकालते हैं, तो लिक्विडिटी कम होती है और निवेशकों का भरोसा भी कमजोर पड़ता है, जिसका सीधा असर बाजार पर दिखता है।

    जियो-पॉलिटिकल टेंशन

    वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की असामान्य और गंभीर घटनाएं बाजार में अनिश्चितता बढ़ाती हैं। ऐसे माहौल में निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और कैश पोजिशन ज्यादा रखना बेहतर होता है, ताकि अचानक आने वाले उतार-चढ़ाव का फायदा उठाया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉलीवुड में फैमिली मर गई है’, जरीना वहाब ने किया साउथ का रुख, प्रभास संग की फिल्म
    Next Article त्रिलोकपुरी में नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, 6 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश का है मामला
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔴 BREAKING NEWS | CLEAN ENERGY CORPORATE UPDATE रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 16 क्लीन एनर्जी सहायक कंपनियों का किया विलय रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के तहत ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा रणनीतिक कदम मुंबई | 21 जनवरी 2026

    January 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का पावन संदेश 🌼✍️ मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से जन-जन तक पहुँचे यह संदेश – जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 5, 2026

    शुभ सकाळ… शुभ गुरुवार… ॐ साई राम… आज का यह पावन गुरुवार हमें याद दिलाता…

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026
    Top Trending

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का पावन संदेश 🌼✍️ मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से जन-जन तक पहुँचे यह संदेश – जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 5, 2026

    शुभ सकाळ… शुभ गुरुवार… ॐ साई राम… आज का यह पावन गुरुवार…

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.