Close Menu
    What's Hot

    ग्वालियर: भाई के दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सदमे में मां ने फांसी लगाकर दी जान

    February 6, 2026

    EC से SC तक… ममता बनर्जी की फ्रंटलाइन पॉलिटिक्स, हर मोर्चा पर लड़ने का फॉर्मूला

    February 6, 2026

    पति जहीर-बेटे संग सागरिका ने मंदिर में टेका माथा, दरगाह गईं

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»5000 रुपये में ऐश्वर्या राय ने शुरू किया था करियर, कैसे बनीं करोड़ों की मालकिन?
    entertainment

    5000 रुपये में ऐश्वर्या राय ने शुरू किया था करियर, कैसे बनीं करोड़ों की मालकिन?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कहते हैं कि बूंद-बूंद से सागर भरता है. इसलिए हर बूंद की कीमत होती है. जैसे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कई स्टार्स हैं, जिन्होंने बहुत कम पैसों से अपना करियर शुरू किया था. लेकिन आज वो करोड़ों के मालकिन बन गए हैं. ज्यादा दूर ना जाकर अपनी ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय का ही उदाहरण पेश कर देते हैं

    आज भले ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे बड़ी सेलिब्रिटीज में से एक हैं, लेकिन उन्‍होंने करियर की शुरूआत बहुत छोटे से की थी. उन्होंने अपने करियर के पहले तीन विज्ञापनों से सिर्फ पांच हजार रुपये कमाए थे. ग्लैमर, फिल्में और अवॉर्ड्स से बहुत पहले एंटरटेनमेंट की दुनिया में उन्होंने इसी तरह कदम रखा था.

    प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए एक्ट्रेस के स्ट्रगल के दिनों का जिक्र किया है. वो कहते हैं कि मुझे याद है ऐश्वर्या को मैंने 18-19 साल की उम्र में मरीन ड्राइव पर देखा था. वो रात 8:30 बजे कुणाल कपूर और मुझसे अपने माता-पिता के साथ मिलने आईं थीं. उन्होंने हमारे पहले तीन ऐड्स सिर्फ पांच हजार में किए.

    आगे उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि उनका पहला ऐड मुकेश मिल्स में एक एक्स्ट्रा के तौर पर था, जिसमें वो पोल से बंधी हुईं थीं. फिर मालविका तिवारी के साथ घृतकुमारी हेयर ऑयल का ऐड किया. उसके बाद अर्जुन रामपाल के साथ एक और कमर्शियल किया. इस छोटी शुरूआत से ऐश्वर्या का करियर आसमान छू गया.

    1994 में उन्‍होंने मिस वर्ल्‍ड जीता और जल्द ही सबकी फेवरेट बन गईं. फिर ऐश्वर्या ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’, ‘गुरु’, ‘ताल’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’, जैसी मूवीज में काम करके अपनी बेहतरीन अदाकारी का परिचय दिया. मणि रत्नम, संजय लीला भंसाली और रितुपर्णो घोष जैसे दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ काम करके उन्‍होंने साबित कर दिया कि वो रोमांस, ड्रामा, डांस सब कर सकती हैं.

    शैलेंद्र सिंह का कहना है कि ऐश्वर्या असल जिंदगी में बहुत प्यारी इंसान हैं. वो कहते हैं कि मैं उन्हें जिंदगी भर बेहद सम्मानजनक नजरों से देखता आया हूं. ऐसे लोग ही हमारी इंडस्ट्री की आवाज होने चाहिए. मैं अकसर ये सवाल पूछता हूं कि बॉलीवुड का ब्रैंड एंबेसडर कौन है? संरक्षक कौन है?

    ऐश्वर्या की बात करें, तो कॉलेज के दिनों में ही वो अपने पैशन को लेकर सजग थीं. उन्होंने मॉडलिंग किया, ढेर सारे टीवी कमर्शियल्स में काम किया और मिस इंडिया पेजेंट में दूसरा स्थान हासिल किया. उसके बाद 1994 में मिस वर्ल्‍ड का ताज पहन लिया.

    ऐश्वर्या ने 1997 में मणि रत्नम की तमिल फिल्म इरुवर से एक्टिंग डेब्यू किया था. बॉलीवुड में भी उसी साल ‘और प्यार हो गया’ से एंट्री की. ऐश्वर्या की पहली बड़ी हिट तमिल रोमांटिक ड्रामा जीन्स (1998) थी, जो उस वक्त भारत की सबसे महंगी फिल्म में से एक थी.

    संजय लीला भंसाली की ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. ऐश्वर्या कान्स, पेरिस फैशन वीक जैसे फेस्टिवल्स में भी हिंदुस्तान का नाम रोशन करती नजर आती हैं. ऐश्वर्या जितनी बड़ी स्टार हैं, उतनी ही सादगी से जीवन भी जीती हैं. सबसे अच्छी बात वो कभी निजी जिंदगी पर बाहरी शोर शराबे का असर नहीं होने देतीं.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article⚠️ वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की ऐतिहासिक गिरावट: कारण, सच्चाई और सावधानी का संदेश प्रस्तुति:जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई जन-जन तक पहुँचता एक ज़रूरी आर्थिक जागरूकता संदेश
    Next Article जान्हवी कुकरेजा मर्डर केस: 5 साल बाद मिला इंसाफ, ‘कातिल’ दोस्त को उम्रकैद
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    पति जहीर-बेटे संग सागरिका ने मंदिर में टेका माथा, दरगाह गईं

    February 6, 2026

    अस्सी’ में रेप सर्वाइवर बनी एक्ट्रेस कौन? फिजीकल होने की डिमांड से तंग आकर छोड़ी थी इंडस्ट्री

    February 5, 2026

    बिजनेसमैन को डेट कर रहीं शमिता शेट्टी, तस्वीरों में दिखी नजदीकियां, रिश्ते से खुश बहन शिल्पा?

    February 4, 2026

    सलमान खान की ‘तेरे नाम’ का सबसे दर्दनाक सीन, मेंटल हॉस्पिटल नहीं इस किले में हुआ था शूट

    February 3, 2026

    शर्ट को अनबटन करके सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी में दिखाई अदाएं, फैंस फिदा

    February 2, 2026

    बॉलीवुड में नहीं बन रही अच्छी फिल्में, ऑडियंस का सब्र हो रहा खत्म’, क्यों बोले शाहिद कपूर?

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ग्वालियर: भाई के दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सदमे में मां ने फांसी लगाकर दी जान

    By जनकल्याण टाइमFebruary 6, 2026

    ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां एक 16…

    EC से SC तक… ममता बनर्जी की फ्रंटलाइन पॉलिटिक्स, हर मोर्चा पर लड़ने का फॉर्मूला

    February 6, 2026

    पति जहीर-बेटे संग सागरिका ने मंदिर में टेका माथा, दरगाह गईं

    February 6, 2026
    Top Trending

    ग्वालियर: भाई के दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सदमे में मां ने फांसी लगाकर दी जान

    By जनकल्याण टाइमFebruary 6, 2026

    ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है.…

    EC से SC तक… ममता बनर्जी की फ्रंटलाइन पॉलिटिक्स, हर मोर्चा पर लड़ने का फॉर्मूला

    By जनकल्याण टाइमFebruary 6, 2026

    एसआईआर के मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक…

    पति जहीर-बेटे संग सागरिका ने मंदिर में टेका माथा, दरगाह गईं

    By जनकल्याण टाइमFebruary 6, 2026

    एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान पावर कपल हैं. 2025…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.