Close Menu
    What's Hot

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Punjab»प्रेस की आजादी पर भयानक हमला’, पंजाब के शीश महल विवाद को लेकर AAP पर भड़के कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा
    Punjab

    प्रेस की आजादी पर भयानक हमला’, पंजाब के शीश महल विवाद को लेकर AAP पर भड़के कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    आप नेता अरविंद केजरीवाल को लेकर आरोप लगे हैं कि उन्हें दिल्ली की तरह पंजाब में भी भगवंत मान सरकार ने रहने के लिए शीशमहल अलॉट किया है। इसको लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।

    पंजाब के कुछ इलाकों में रविवार सुबह अखबारों के वितरण में देरी हुई क्योंकि पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को वाहनों और खासकर कॉमर्शियल वाहनों की जांच की थी। इसको लेकर पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि उसने विशिष्ट खुफिया जानकारी के बाद विभिन्न सामान ले जा रहे वाहनों की जांच की थी लेकिन विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा है।

    पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पंजाब भर में अखबार का वितरण करने से जुड़ी वैन पर छापेमारी प्रेस की स्वतंत्रता पर एक भयानक हमला हैं। दूसरी ओर बीजेपी की पंजाब यूनिट के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में अघोषित आपातकाल करार दिया और दावा किया कि शीश महल 2.0 की खबर से घबराकर, ‘आप’ सरकार ने मीडिया पर हमला किया।

    अकाली दल ने भी बोला हमला

    इस मामले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि सरकार ने समाचार पत्र ले जा रहे वाहनों को निशाना बनाया क्योंकि वे नहीं चाहते कि कोई उनके खिलाफ लिखे। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम प्रेस की स्वतंत्रता के साथ खड़े हैं। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि वाहनों की जांच राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में चुनिंदा बिंदुओं पर सुव्यवस्थित तरीके से की गई, जिससे जनता को कोई असुविधा नहीं हुई।

    पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है और यह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिशों का निशाना बन रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि आईएसआई ‘छद्म युद्ध’ के जरिए भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रही है जिसके तहत सीमा पार से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ, हथियार और विस्फोटक प्रदार्थ भेजे जाते हैं जिन्हें अलग-अलग वाहनों से आगे पहुंचाया जाता है।

    पंजाब पुलिस ने जारी किया बयान

    इस बयान में प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्र-विरोधी ताकतें अपनी कार्यप्रणाली में नवीनता ला रही हैं और ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनकी गतिविधियों की तीव्रता और प्रयास बढ़ गए हैं।” उन्होंने कहा,“वर्तमान आंतरिक सुरक्षा-स्थितियों को देखते हुए, एक सक्रिय और ऊर्जावान आंतरिक सुरक्षा नेटवर्क की आवश्यकता को कम करके नहीं आंका जा सकता।

    इस विवाद पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने एक बयान में कहा कि वह पंजाब के विभिन्न जिलों में समाचार पत्र ले जाने वाले वाहनों को रोकने की पुलिस कार्रवाई” की कड़ी निंदा करता है। बयान में कहा गया है। कई मामलों में, समाचार पत्र वितरण वाहनों को कथित तौर पर पुलिस थानों में ले जाया गया, जिससे वितरण कार्य से जुड़े कर्मचारियों का अनावश्यक उत्पीड़न हुआ और समाचार पत्र वितरण में देरी हुई।

    इसमें कहा गया कि गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, होशियारपुर और अन्य जिलों से खबरें मिली हैं, जहां समाचार पत्र वितरण या तो विलंबित हुआ या पूरी तरह से रोक दिया गया।’’ बयान के मुताबिक,“ऐसी कार्रवाई को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले और राज्य मशीनरी के माध्यम से सूचना के स्वतंत्र प्रवाह को नियंत्रित करने के प्रयास के रूप में देखा जाता है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या
    Next Article “Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab Ji”प्रस्तुति: Dhananjay Rajesh Gavade (Press Photographer)माध्यम: Jan Kalyan Time News Mumbai
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित, फसलें बर्बाद, 3.5 लाख लोग प्रभावित, सीएम मान ने केंद्र से मांगे 60,000 करोड़ रुपये

    September 4, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI की साजिश की…

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    February 28, 2026
    Top Trending

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में खूब सुर्खियां बटोर…

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    Sai Baba of Shirdiके श्रीचरणों में नमन करते हुए आप सभी देशवासियों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.