Close Menu
    What's Hot

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»दूसरे धर्म में एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी, छोड़ना पड़ा करियर, बोली- बहू होकर.
    entertainment

    दूसरे धर्म में एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी, छोड़ना पड़ा करियर, बोली- बहू होकर.

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 26, 2025Updated:November 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    एक पॉडकास्ट पर पूजा ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की. बॉलीवुड छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो एक बहुत रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार में ब्याह कर आई थीं और परिवार की परंपराओं के खिलाफ चलकर खुद के और पति के लिए और मुश्किलें नहीं खड़ी करना चाहती थीं.

    एक्ट्रेस पूजा बेदी, डायरेक्टर जग मूंधड़ा की ‘विशकन्या’ (1991) और मंसूर खान की ‘जो जीता वही सिकंदर’ (1992) के साथ बॉलीवुड में आई थीं और वो रातों-रात सेंसेशन बन गई थीं. इंडियन मर्लिन मुनरो कहलाने वाली पूजा के हाथ में हर कोई था, लेकिन कुछ ही सालों बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा बेदी ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि आखिर उन्होंने एक्टिंग क्यों छोड़ी थी.

    दूसरे धर्म में शादी के बाद छोड़ा करियर

    डॉ. शीन गुर्रिब के पॉडकास्ट पर पूजा ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की. बॉलीवुड छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो एक बहुत रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार में ब्याह कर आई थीं और परिवार की परंपराओं के खिलाफ चलकर खुद के और पति के लिए और मुश्किलें नहीं खड़ी करना चाहती थीं.

    उन्होंने कहा, ‘मैं हर काम को सौ फीसदी देने की सोच वाली इंसान हूं. मैं शादी कर रही थी. मेरे तत्कालीन पति फरहान फर्नीचरवाला एक बहुत कंजर्वेटिव मुस्लिम परिवार से थे. उनके घर की बहू का सेक्सी एक्ट्रेस बने रहना किसी भी सूरत में मुमकिन नहीं था. पहले से ही दोनों परिवार हमारी शादी के खिलाफ थे, काफी बहस-मुबाहिसा हुआ. मैं नहीं चाहती थी कि मेरा नया परिवार हर वक्त झगड़े में रहे, इसलिए मैंने एक्टिंग छोड़ दी और कुछ और करने का फैसला किया.’

    तलाक के साथ-साथ मां-भाई की मौत का सहा दर्द

    फरहान और पूजा ने हर मुश्किल के बावजूद शादी की और दो बच्चे भी पैदा किए, लेकिन 9 साल बाद 2003 में दोनों अलग हो गए. तलाक का वक्त पूजा की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था. कम समय में उन्होंने कई अपने लोगों को खो दिया. उस दौर को याद करते हुए पूजा ने कहा कि एक वक्त तो उन्होंने ऊपर आसमान की तरफ देखकर भगवान से कहा था- ‘थोड़ा आराम से’.

    एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैं 27 साल की थी जब पहला झटका लगा. कैंसर से मेरी दादी चली गईं, मेरा कुत्ता मर गया, जिस शख्स ने मुझे 6 महीने की उम्र से पाला था वो गुजर गए. मम्मी लैंडस्लाइड में चली गईं, भाई ने सुसाइड कर लिया. इसी बीच शादी टूट गई और मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे थे. 32 साल की उम्र में तलाक हुआ, कोई एलिमनी नहीं मिली. मैं पूरी तरह डर चुकी थी.’

    पूजा को नहीं मिली एलिमनी

    उन्होंने आगे कहा, ‘हर छह महीने में कोई न कोई ड्रामेटिक तरीके से मेरी जिंदगी और इस दुनिया से जा रहा था. मैंने ऊपर देखकर कहा, ‘प्लीज, थोड़ा आराम से.’ उसी वक्त मैंने कॉलम लिखना शुरू किया. फिर एक के बाद एक चीजें हुईं और एक साल के अंदर मैं अपने पति वाली मर्सिडीज खुद चला रही थी. हमारे बीच कोई गुस्सा या दुश्मनी नहीं थी. मैंने उनकी कंपनी को जमीन से खड़ा करने में मदद की थी, फिर भी मुझे कुछ नहीं मिला. ये बात मैंने हजम कर ली. मैं लड़कर अपना हक ले सकती थी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. आगे बढ़ने का वक्त था और मैं आगे बढ़ गई.’ अंत में पूजा ने कहा, ‘किसी के साथ 12 साल खुशी से गुजारे, इसका मतलब ये नहीं कि बाकी 50 साल दुख में गुजारो. छोड़ना भी जरूरी होता है.’

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJan Kalyan Time News Mumbai दिनांक : Adv. Mr. Shahid Shaikh के दुःखद निधन की सूचना अत्यंत वेदना और शोक के साथ साझा की जाती है।“Inna Lillahi Wa Inna Ilaihi Raji’un” — हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटकर जाना है।
    Next Article 🌼 शिर्डी साई बाबा गुरुवार विशेष प्रेरणात्मक संदेश 🌼✍️ प्रस्तुति : राजेश भट्ट साहब (मुंबई) – बॉलीवुड Writer & Director📰 माध्यम : Jan Kalyan Time News Mumbai📸 सहयोग : धनंजय राजेश गावडे – Press Photographer, Jan Kalyan Time News Mumbai🙏 आज गुरुवार — साई बाबा के चरणों में समर्पण का दिन 🙏
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    March 2, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    बेटे की डिलीवरी के बाद पहली बार दिखीं कटरीना कैफ, बदला लुक

    February 25, 2026

    डायरेक्टर हैं रश्मिका के होने वाले ससुर, बिजनेसवुमन हैं सास, क्या करता है देवर?

    February 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब अपनों के शब्द…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026
    Top Trending

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार होती हैं. अपने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.