Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स भी नहीं सेफ! जब कास्टिंग काउच का श‍िकार हुए ये सेलेब्स
    entertainment

    इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स भी नहीं सेफ! जब कास्टिंग काउच का श‍िकार हुए ये सेलेब्स

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    ऋत्विक धनजानी, अंकित गुप्ता, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना जैसे कई कलाकारों ने कास्टिंग काउच के डरावने अनुभव शेयर किए हैं. इंडस्ट्री में फीमेल एक्टर्स ही नहीं मेल एक्टर्स भी इस डरावने एक्सपीरियंस से गुजर चुके हैं.

    बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है. अक्सर फीमेल एक्टर्स इस बारे में बात करतीं, अपनी भयानक एक्सपीरियंस को शेयर करतीं नजर आती हैं. लेकिन इंडस्ट्री में कई मेल एक्टर्स भी हैं जिनके साथ ऐसे इंसीडेंट्स हो चुके हैं. कई बार वो इतने डरावने रहे कि वो भाग जाने पर मजबूर हुए.

    हाल ही में ऋत्विक धनजानी ने बताया कि वो 20 साल के थे, और अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, जब एक कास्टिंग डायरेक्टर उन्हें अंधेरी सुनसान गलियों से होते हुए एक गंदे से ऑफिस में ले गया. उस शख्स ने उन्हें गंदी तरह से छूने की कोशिश भी की. इस हरकत से वो इतने डर गए थे कि वहीं कांपने लगे थे. हालांकि फिर वो किसी तरह वहां से भाग निकले. उन्होंने शोबिज छोड़ने तक का मन बना लिया था.

    मालूम हो कि, इस खतरनाक सिचुएशन का सामना करने वाले ऋत्विक अकेले नहीं हैं.

    आयुष्मान खुराना एक्टर आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया था कि जब वो करियर की शुरुआत कर रहे थे, तो एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे भद्दी डिमांड की थी. हालांकि, उन्होंने उस वक्त साफ मना कर दिया और खुद की मेहनत से जगह बनाई. आयुष्मान ने कहा था कि डायरेक्टर ने रोल के बदले उनके प्राइवेट पार्ट्स देखने की डिमांड की थी.

    रणवीर सिंह: एक्टर ने भी बताया था कि शुरुआती दिनों में उन्हें भी गंदे ऑफर्स मिले थे. उन्होंने कहा, “मैं बहुत छोटा था और डर गया था. तब मैंने ठान लिया कि किसी भी कीमत पर गलत समझौता नहीं करूंगा.”

    अंकित गुप्ता: अंकित ने कहा कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा, तो उन्हें कहा गया कि “अगर इस पेशे में रहना है तो कुछ बलिदान देने पड़ेंगे. बड़े-बड़े नाम भी ऐसा कर चुके हैं. वो मेरे जीवन का सबसे बुरा अनुभव था. मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मैं ऐसा कुछ नहीं कर सकता, लेकिन वो मुझे छूने की कोशिश करता रहा. फिर बोला- ‘ठीक है, तुम नहीं करना चाहते तो कम से कम ऊपर से ही छूने दो.’ मैं हैरान था और खुद से पूछा,‘ये क्या हो रहा है?’”

    हर्षवर्धन राणे: फिल्म सनम तेरी कसम और हसीन दिलरुबा में नजर आ चुके अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने भी खुलासा किया था कि अपने शुरुआती दिनों में वे कास्टिंग काउच का शिकार बने थे. उन्होंने बताया कि एक बार एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा,”पैंट उतारो, तुम्हारी टांगे देखनी हैं कि कितनी मजबूत हैं.’ हर्षवर्धन ने कहा कि वे ये समझ गए थे कि सामने वाला व्यक्ति गलत इरादे से ऐसा कह रहा है.

    राजीव खंडेलवाल: 2018 में जब #MeToo आंदोलन शुरू हुआ, तब राजीव ने बताया कि कैसे एक बड़े फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म देने का लालच देकर कास्टिंग काउच का ऑफर दिया. उन्हें पहली मुलाकात में सब ठीक लगा, लेकिन दूसरी मुलाकात में उन्हें लगा कुछ गड़बड़ है. डायरेक्टर ने उनसे कहा, “मेरे कमरे में आ जाओ,” लेकिन राजीव ने मना कर दिया. जब राजीव ने उस ऑफर को ठुकरा दिया, तो डायरेक्टर ने उन्हें धमकी दी कि वो उनका करियर बर्बाद कर देगा

    इन एक्टर्स की सक्सेस मिसाल है कि किसी इंसीडेंट से डर कर घर बैठना समाधान नहीं है, बल्कि सतर्क रहकर करियर में आगे बढ़ना चाहिए.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🕉️ “पाखंड हटाओ, शिक्षा लाओ” — जन कल्याण टाइम न्यूज़ के माध्यम से✍️ संपादक: राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से
    Next Article 🎙️ प्रेरणादायक संदेश — “मन की खेती”📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से✍️ Editor-in-Chief: श्री राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026

    Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

    March 8, 2026

    बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ को रणवीर सिंह की चुनौती, ‘धुरंधर 2’ से तोडे़ंगे शाहरुख का महा-रिकॉर्ड?

    March 7, 2026

    सचिन के बेटे की शादी में ऐश्वर्या-शाहरुख ने मचाया धमाल, आमिर संग दिखे युवराज,

    March 6, 2026

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    March 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.