Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»डीएमके की विचारधारा, भ्रष्टाचार है’, जनसभा में टीवीके प्रमुख विजय का सत्ताधारी पार्टी पर तीखा हमला
    Political

    डीएमके की विचारधारा, भ्रष्टाचार है’, जनसभा में टीवीके प्रमुख विजय का सत्ताधारी पार्टी पर तीखा हमला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    करूर हादसे से सबक लेते हुए टीवीके पार्टी की इस जनसभा में लगभग 1,500 लोग शामिल हुए, जिन्हें QR-कोड वाले पास दिए गए थे। खास बात ये है कि पास से ही कार्यक्रम में लोगों की एंट्री हुई

    तमिलागा वेत्री कषगम के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय रविवार को कांचीपुरम जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा इनडोर जगह पर हुई, जिसमें विजय ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी डीएमके पर खुलकर निशाना साधा। इस जनसभा के साथ विजय ने अपने राजनीतिक प्रचार को फिर से शुरू किया है, जो करूर भगदड़ हादसे के बाद से बंद था। टीवीके से जुड़े लोगों ने बताया कि जनसभा को आसानी से कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

    विजय ने डीएमके पर साधा निशाना

    टीवीके चीफ और एक्टर विजय ने जनसभा के दौरान कहा, ‘मेरा इरादा सभी लोगों की बराबर सेवा करना है। हम अन्नादुरई के उसूलों की भावना से जनता से मिल रहे हैं। लेकिन आज अन्नादुरई को कौन याद करता है? डीएमके अब विचारधारा की कीमत पूछती है। वे हमसे हमारी विचारधारा के बारे में सवाल करते हैं। हमने जाति के आधार पर जनगणना की मांग की है, वक्फ एक्ट का विरोध किया है और ऐसा करने वाली पहली पार्टी के तौर पर सुप्रीम कोर्ट गए हैं, और हमने सीएए का भी कड़ा विरोध किया है। लेकिन, डीएमके की विचारधारा भ्रष्टाचार है। सोचिए उनकी अपनी पार्टी के अंदर क्या हो रहा है। पूरा राज्य एक ऐसी डीएमके को देख रहा है जो 75 साल के बच्चे जैसा बर्ताव करती है। हमने अभी तक पूरी ताकत से डीएमके का विरोध करना भी शुरू नहीं किया है; वे पहले से ही कांप रहे हैं।’

    विजय ने कहा कि ‘कांचीपुरम पूर्व सीएम अन्नादुरई की धरती है। डीएमके हमारी पार्टी टीवीके से निजी दुश्मनी रखती है। हम ऐसी कोई नाराजगी नहीं रखते, लेकिन हम उनसे सवाल करेंगे क्योंकि उन्होंने उन्हीं लोगों को धोखा दिया है जिन्होंने उन पर भरोसा किया और उन्हें वोट दिया। उनकी हरकतें सिर्फ ड्रामा हैं। हम इस बारे में चुप नहीं रहेंगे। कांचीपुरम से हमारा एक कनेक्शन है, क्योंकि हमारा पहला प्रचार अभियान इसी जिले के परंदूर में शुरू हुआ था।’

    क्यूआर कोड से हुई लोगों की बैठक स्थल पर एंट्री

    टीवीके की जनसभा कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचट्टीराम में एक निजी शिक्षण संस्थान की जगह में हुई। करूर हादसे के बाद टीवीके ने सबक लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई इंतजाम किए। इस जनसभा में लगभग 1,500 लोग शामिल हुए, जिन्हें QR-कोड वाले पास दिए गए थे। खास बात ये है कि पास से ही कार्यक्रम में लोगों की एंट्री हुई।

    जनसभा के लिए किए गए खास इंतजाम

    कार्यक्रम स्थल पर चमकीले पीले रंग की टीशर्ट और कैप पहने पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें और भीड़ का प्रबंधन किया। भीड़ का प्रबंधन करने वाले कार्यकर्ताओं को रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रेनिंग दी थी। साथ ही कई निजी सुरक्षा एजेंसियों ने भी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मुहैया कराई। बाउंसर मौजूद रहें और लोगों को लाने-ले जाने, खाने पीने का भी इंतजाम किया गया। जहां भी जरूरी हो, वहां टिन की चादरें लगा दी गई हैं ताकि बिना इजाजत के लोग अंदर न आ सकें

    बीती 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और तमिलगा वेत्री कषगम के नेता विजय की रैली में भगदड़ हो गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हुई थी। भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से विजय ने मुलाकात भी की थी

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से राष्ट्र के नाम प्रेरक संदेश 📢🌟✍️ वक्ता: श्री राजेश भट्ट (मुंबई) – बॉलीवुड राइटर, डायरेक्टर📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गवाडे, प्रेस फोटोग्राफर, जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई
    Next Article लग्जरी कार, गर्लफ्रेंड, लूट और नाकाबंदी… नर्सिंग कर चुकी लड़की कैसे बनी बॉयफ्रेंड की क्राइम पार्टनर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार? आरिफ मोहम्मद खान से मिले

    March 7, 2026

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    March 6, 2026

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    February 20, 2026

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    February 13, 2026

    राहुल-ममता की आक्रामक पॉलिटिक्स के बीच कैसे यूएस डील मोदी सरकार के लिए बन गई बूस्टर?

    February 3, 2026

    संविधान की दुहाई, संस्थाओं पर हमला! असम में हेमंत सोरेन के बयान से मचा सियासी बवाल

    February 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.