Close Menu
    What's Hot

    ✨ “खामोशी की ताकत” – एक प्रेरणादायक संदेश लेखनी: राजेश लक्ष्मण गावडे माध्यम: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 7, 2026

    🌼 प्रेरणादायक संदेश“भला करो, भला होगा”मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt जी की कलम से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास – Jan Kalyan Time News मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति – प्रेस फोटोग्राफर धनंजय राजेश गावडे

    March 7, 2026

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»60 साल से फिल्मों में नहीं चला इंडिया-चाइना का पंगा… क्या ‘120 बहादुर’ बदलेगी इतिहास?
    entertainment

    60 साल से फिल्मों में नहीं चला इंडिया-चाइना का पंगा… क्या ‘120 बहादुर’ बदलेगी इतिहास?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    भारत-चीन युद्ध पर बनी ‘120 बहादुर’ थिएटर्स में रिलीज हो रही है. इसके हीरो फरहान अख्तर दमदार परफॉर्मर हैं और फिल्म का ट्रेलर भी दमदार है. लेकिन भारत-चीन कनफ्लिक्ट पर बनी फिल्मों का बिजनेस रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. बल्कि इस कनफ्लिक्ट पर बनी सिर्फ एक ही फिल्म हिट रही है.

    भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और दोनों देशों में हुए युद्धों पर खूब फिल्में बनी हैं. मगर भारत-चीन कनफ्लिक्ट को पर्दे पर इतना ज्यादा नहीं छुआ गया. अब फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. 1962 के युद्ध में भारत को चीन के सामने हार का मुंह देखना पड़ा था. लेकिन रिसोर्स की कमियों के बावजूद भारतीय सैनिकों ने जो बहादुरी दिखाई, उसकी गाथाएं सेना के इतिहास का गोल्डन चैप्टर है. इसी बहादुरी का एक नमूना थी रेजांग ला की लड़ाई.

    भारत के 120 सैनिकों ने 3000 से ज्यादा चीनी सैनिकों से लोहा लिया. आखिरी गोली और आखिरी आदमी तक लड़ी भारतीय सेना के उस टुकड़ी में से केवल 6 सैनिक जिंदा बचे. इस टुकड़ी को लीड करने वाले मेजर शैतान सिंह का किरदार ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी जरूर दमदार है, पर बॉक्स ऑफिस बिजनेस एक अलग गेम है. इस गेम में भारत-चीन कनफ्लिक्ट पर बनी फिल्मों का हाल बहुत अच्छा नहीं रहा है.

    फिल्मों में नहीं चला भारत-चीन कनफ्लिक्ट

    भारत-चीन युद्ध का प्लॉट, पहली बार तमिल फिल्म Ratha Thilagam में लिया गया. ये फिल्म युद्ध के अगले साल ही बन गई थी. मगर शिवाजी गणेशन और सावित्री गणेशन जैसे बड़े नामों के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही. इस युद्ध पर हिंदी इंडस्ट्री की पहली फिल्म ‘हकीकत’ (1964) थी. इसे इंडिया की पहली वॉर फिल्म भी कहा जाता है.

    धर्मेंद्र, बलराज साहनी, संजय खान और विजय आनंद जैसे आइकॉनिक एक्टर्स वाली ये फिल्म हिट तो साबित हुई. पर जबरदस्त तारीफें बटोरने के बावजूद ये फिल्म सबसे उस साल की टॉप 5 हिंदी फिल्मों में शामिल नहीं थी. 60 साल पहले आई ‘हकीकत’ आज भी भारत-चीन कनफ्लिक्ट पर बनी एक अकेली हिट फिल्म है.

    60 साल पहले आई ‘हकीकत’ भारत-चीन वॉर पर बनी अकेली हिट है (Photo: IMDB)यहां तक कि इस कनफ्लिक्ट को प्लॉट का हिस्सा बनाने वाली सुपरस्टार देव आनंद की फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ (1970) भी फ्लॉप साबित हो गई. एक तो इस युद्ध की यादें भारत के लिए अच्छी नहीं हैं. ऊपर से ‘प्रेम पुजारी’ जैसी फिल्म के फ्लॉप हो जाने से फिल्ममेकर्स लंबे समय तक इस कनफ्लिक्ट से दूर ही रहे.

    नए दौर में भी फ्लॉप रही इस कनफ्लिक्ट की कहानी

    भारत-चीन कनफ्लिक्ट के बैकग्राउंड पर बेस्ड अगली बड़ी फिल्म सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ (2017) थी. ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी दो ब्लॉकबस्टर्स के बीच आई इस फिल्म ने अंडरपरफॉर्म किया था. रिपोर्ट्स बताती हैं कि कुछ जगहों पर इसका इतना बुरा हाल था कि सलमान को कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे वापिस करने पड़े थे. हालांकि, ओवरऑल इसे एवरेज सक्सेस माना जाता है.

    बॉर्डर’ बनाने वाले जे पी दत्ता ने 1967 के भारत-चीन युद्ध पर ‘पलटन’ (2018) बनाई थी. ये फिल्म इतनी तगड़ी फ्लॉप साबित हुई जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. 1962 के युद्ध का हिस्सा रहे राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की बायोग्राफी पर फिल्म बनी ’72 आवर्स’ (2019). ये भी बिना किसी शोर-शराबे के आई-गई हो गई. उसी युद्ध में एक अलग लड़ाई का हिस्सा रहे सूबेदार जोगिंदर सिंह की पंजाबी में बनी बायोपिक ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.

    भारत-चीन मसले पर बनी सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ भी थी फ्लॉप (Photo: IMDB)’120 बहादुर’ ट्रेलर से नॉर्मल वॉर टेम्पलेट वाली ही फिल्म लग रही है. लेकिन इसकी प्रोडक्शन वैल्यू बहुत सॉलिड है. फरहान एक दमदार एक्टर हैं और ट्रेलर में उनके साथी परफॉर्मर भी सॉलिड लग रहे हैं. ‘120 बहादुर’ ट्रेलर से तो एक दमदार फिल्म लग रही है. मगर इसके लिए एडवांस बुकिंग और शुरुआती माहौल बहुत तगड़ा नहीं है. इसलिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस भविष्य पूरी तरह रिव्यूज और जनता की तारीफों पर डिपेंड करेगा.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article“A New Morning of Life”Motivational Message — Sandeep Vengurlekar (Goa) Presented by: Jan Kalyan Time News, Mumbai Press Photographer: Dhananjay Rajesh Gavade
    Next Article तो पार्टी में क्या कर रहे हो’, शशि थरूर ने की पीएम मोदी की तारीफ तो भड़के कांग्रेस नेता
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सचिन के बेटे की शादी में ऐश्वर्या-शाहरुख ने मचाया धमाल, आमिर संग दिखे युवराज,

    March 6, 2026

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    March 5, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    March 2, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ✨ “खामोशी की ताकत” – एक प्रेरणादायक संदेश लेखनी: राजेश लक्ष्मण गावडे माध्यम: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    आज की दुनिया में हर कोई बोलने में विश्वास रखता है, हर कोई अपने शब्दों…

    🌼 प्रेरणादायक संदेश“भला करो, भला होगा”मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt जी की कलम से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास – Jan Kalyan Time News मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति – प्रेस फोटोग्राफर धनंजय राजेश गावडे

    March 7, 2026

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    March 6, 2026
    Top Trending

    ✨ “खामोशी की ताकत” – एक प्रेरणादायक संदेश लेखनी: राजेश लक्ष्मण गावडे माध्यम: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    आज की दुनिया में हर कोई बोलने में विश्वास रखता है, हर…

    🌼 प्रेरणादायक संदेश“भला करो, भला होगा”मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt जी की कलम से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास – Jan Kalyan Time News मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति – प्रेस फोटोग्राफर धनंजय राजेश गावडे

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    🌅 प्रिय दर्शकों, भाइयों और बहनों, इस संसार में इंसान का सबसे…

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    ईरान दशों में अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अमेरिका…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.