
गुजरात के नवसारी में डबल मर्डर का ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां एक शख्स ने एक महिला की हत्या कर उसके शव को वहीं ठिकाने लगाया जहां तीन महीने पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी।
गुजरात के नवसारी में डबल मर्डर का ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां एक शख्स ने एक महिला की हत्या कर उसके शव को वहीं ठिकाने लगाया जहां तीन महीने पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। ये खौफनाक खुलासा आरोपी से पूछताछ के दौरान हुआ। दरअसल नेशनल हाईवे 48 के पास बुधवार को खंडहरनुमा जगह पर एक महिला नग्न अवस्था में शव बरामद किया था। महिला खून से लथपथ थी। शख्स ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तुरंत जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान फैजल नासिर पठान के रूप हुई है। उसने पुलिस को पूरी वारजात तो लेकर जो खुलासे किए वह डरावने थे। उसने बताया कि जिस महिला का शव शख्स को बरामद हुआ उसका नाम रिया है। वह उसकी दोस्त थी और उससे उसकी मुलाकात एक साल पहले हुई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद हो गया जिसके बाद आरोपी ने रिया की हत्या कर दी। हालांकि बात सिर्फ इतनी नहीं थी। पुलिस ने जब उससे और सख्ती से पूछताछ की तो इस कहानी का वो हिस्सा भी सामने आया जिसकी अब जह किसी को भनक तक नहीं थी।
एक नहीं दो हत्याएं
आरोपी ने बताया जिस जगह उसने रिया को मारकर उसके शव को फेंका, ठीक उसी जगह तीन महीने पहले वह एक अन्य महिला की हत्या भी कर चुका था। ये हत्या किसी और की नहीं बल्कि उसकी पत्नी की थी। वह पिछले तीन महीनों से लापता थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटा थी। लेकिन पूछताछ के दौरान फैजल ने स्वीकार कर लिया कि उसने ही अपनी पत्नी सुहाना की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सुहाना का कंकाल भी बरामद कर लिया।
दरअसल फैजल ने सुहाना से शादी की थी लेकिन फैजल के खरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और इसी के चलते दोनों के बीच झगड़े होने लगे। इसके बाद जुलाई में दोनों अलग हो गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फैजल ने सुहाना की हत्या की साजिश रच ली। उसने सुहाना को उसी खंडहर में बुलाया और फिर शव छिपा दिया।