Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»सियासी जीवन के अंतिम चरण में पिता’, सिद्धारमैया के बेटे के बयान से हलचल, देना पड़ा स्पष्टीकरण
    Political

    सियासी जीवन के अंतिम चरण में पिता’, सिद्धारमैया के बेटे के बयान से हलचल, देना पड़ा स्पष्टीकरण

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के एक बयान से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने मंत्री सतीश जरकीहोली को प्रगतिशील सोच वाला नेता बताया। हालांकि, यतींद्र ने इसके बाद अपने बयान पर सफाई दी।

    कर्नाटक की राजनीति में बुधवार को सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि उनके पिता अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री सतीश जरकीहोली को एक प्रगतिशील विचारधारा वाला नेता बताया। यह बयान ऐसे समय आया जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें पहले से ही चल रही हैं।

    यतींद्र ने पहले बेलगावी जिले के चिक्कोडी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मेरे पिता अब अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं। ऐसे समय में एक ऐसे नेता की जरूरत है जो प्रगतिशील सोच और विचारधारा के साथ लोगों का नेतृत्व करें। सतीश जरकीहोली ऐसे ही नेता हैं जो कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ा सकते हैं।

    जरकीहोली की जमकर तारीफ की

    उन्होंने आगे कहा कि जरकीहोली सिद्धांतों के प्रति ईमानदार हैं और ऐसे नेताओं की आज राजनीति में बड़ी कमी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सिद्धारमैया खेमे की ओर से जरकीहोली को भविष्य में मुख्यमंत्री पद का संभावित दावेदार के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है।

    कांग्रेस में ‘नवंबर क्रांति’ की चर्चा

    कर्नाटक में पहले से यह चर्चा है कि नवंबर में जब कांग्रेस सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल के आधे पड़ाव पर पहुंचेगी, तब मुख्यमंत्री पद में बदलाव हो सकता है। राजनीतिक हलकों में इसे ‘नवंबर क्रांति’ कहा जा रहा है। इस अटकल के बीच यतींद्र के बयान ने पार्टी के अंदर नई हलचल पैदा कर दी है। खासकर तब जब उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पहले से ही इस पद के प्रमुख दावेदार माने जाते हैं।

    यतींद्र की सफाई और कांग्रेस की स्थिति

    बयान पर बढ़ते विवाद के बाद यतींद्र ने मीडिया से बात करते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा मेरे बयान का मतलब मुख्यमंत्री बदलने से नहीं था। मैंने सिर्फ यह कहा कि मेरे पिता ने पहले ही घोषणा की थी कि 2028 के बाद वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैंने यह बात कही कि उनके बाद कांग्रेस की विचारधारा यानी सामाजिक न्याय और सेक्युलर सोच को आगे बढ़ाने वाला कोई मजबूत नेता होना चाहिए। बस इतना ही कहा था। उन्होंने साफ किया कि नेतृत्व परिवर्तन पर पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कहा कि मुख्यमंत्री बदलाव की कोई बात नहीं हो रही है। बाकी सब केवल अटकलें हैं।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूडान की राजधानी पर लगातार तीसरे दिन ड्रोन हमला, 10 दिन बाद बहाल हुई PAK-अफगानिस्तान ट्रांजिट ट्रेड
    Next Article राजस्थान में रिश्तों का खून… दो घरों में मातम, दो कहानियाँ जो झकझोर दें दिल को, अपनों के हाथों अपनों का अंत!
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार? आरिफ मोहम्मद खान से मिले

    March 7, 2026

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    March 6, 2026

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    February 20, 2026

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    February 13, 2026

    राहुल-ममता की आक्रामक पॉलिटिक्स के बीच कैसे यूएस डील मोदी सरकार के लिए बन गई बूस्टर?

    February 3, 2026

    संविधान की दुहाई, संस्थाओं पर हमला! असम में हेमंत सोरेन के बयान से मचा सियासी बवाल

    February 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.