Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»सीट शेयरिंग से मांझी की उम्मीदों को लगा झटका, प्रेशर पॉलिटिक्स भी नहीं आई काम
    Political

    सीट शेयरिंग से मांझी की उम्मीदों को लगा झटका, प्रेशर पॉलिटिक्स भी नहीं आई काम

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 14, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संस्थापक केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी एनडीए में 15 से 16 सीटों की उम्मीद लगा रखी थी, लेकिन उन्हें सीट शेयरिंग में सिर्फ 6 सीटें ही मिली हैं. मांझी को पिछले चुनाव से भी एक सीट कम मिली है. इस तरह लगातार उनका सियासी कद घटता जा रहा है.

    बिहार में नीतीश कुमार के अगुवाई वाले एनडीए में आखिरकार सीट शेयरिंग हो गया. बीजेपी और जेडीयू बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को महज छह सीटें मिली हैं. इस तरह मांझी की ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ का कोई भी दांव काम नहीं आया.

    एनडीए के सीट बंटवारे में सबसे बड़ा झटका जीतनराम मांझी को लगा है. मांझी ने पहले 40 सीटों की डिमांड रखी, उसके बाद 20 सीट पर और फिर 15 सीट मांग रहे थे, लेकिन सीट शेयरिंग में उन्हें सिर्फ 6 सीटें मिलीं. इस तरह पिछले चुनाव से भी 1 सीट कम उनके खाते में आई है.

    बीजेपी और जेडीयू को जिस तरह बराबर-बराबर सीटें मिली हैं, उसी तर्ज़ पर जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को 6-6 सीटें मिली हैं. मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को सीट बंटवारे में सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. इसी वजह से मांझी को कहना पड़ा कि आलाकमान ने जो निर्णय लिया वह सर आंखों पर है, लेकिन 6 सीट देकर हमारे महत्व को कम आंका गया है. ऐसे में हो सकता है एनडीए को इसका खामियाज़ा भी भुगतना पड़े.

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारा हो गया है. राज्य की कुल 243 सीटों में से बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेंगी. इसके अलावा चिराग पासवान की एलजेपी (आर) को 29 सीटें मिली हैं तो जीतनराम मांझी की ‘हम’ को 6 सीट और कुशवाहा की पार्टी को 6 सीट मिली है.

    जीतनराम मांझी की पार्टी के पास फिलहाल चार विधायक और एक सांसद हैं. मांझी के बेटे नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं और मांझी भी खुद केंद्र की कैबिनेट में मंत्री हैं. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा खुद लोकसभा चुनाव हार गए थे और उनकी पार्टी से कोई विधायक नहीं है। इसके बाद भी मांझी और कुशवाहा के खाते में बराबर-बराबर 6 सीटें आईं हैं.

    21, 7 और अब 6 सीट से संतोष

    अस्सी के दशक में सियासी पारी का आग़ाज़ करने वाले जीतनराम मांझी 2014 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. 2015 में नीतीश कुमार के साथ मांझी का सियासी टकराव शुरू हुआ. इसके बाद 2015 में मांझी ने अपनी पार्टी का गठन किया था, जब नीतीश कुमार ने उन्हें सीएम पद से हटाकर सत्ता की बागडोर अपने हाथ में दोबारा ले ली थी

    जीतनराम मांझी ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा नाम से पार्टी बनाई और बीजेपी से हाथ मिला लिया. 2015 में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे. इस चुनाव में मांझी की पार्टी को 21 सीटें चुनाव लड़ने के लिए एनडीए में मिली थीं. हालांकि, उस वक्त जेडीयू एनडीए का हिस्सा नहीं थी.

    2017 में नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी हुई तो मांझी का खेल बिगड़ गया. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में मांझी को मिली सीटें 21 से घटकर महज़ 7 रह गईं। उन्हें सात सीट से संतोष करना पड़ा.

    2025 में विधानसभा चुनाव में जीतनराम मांझी ने 40 सीटों की मांग से अपनी डिमांड शुरू की, उसके बाद 20 सीट और फिर 15 सीट पर अड़े रहे थे, लेकिन सीट शेयरिंग में उन्हें सिर्फ 6 सीटें मिलीं। इस तरह उन्हें पिछले चुनाव से एक सीट कम मिली.

    मांझी की लगातार घटती अहमियत

    बिहार की सियासत में मांझी भले ही केंद्र में मंत्री हों, लेकिन उनकी सियासी अहमियत लगातार कम होती जा रही है. 2015 में 21 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले मांझी को 2020 में सात सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ा और अब उन्हें 6 सीटें मिली हैं. 2015 में 21 सीट पर चुनाव लड़ कर महज़ एक सीट जीत पाए थे. 2020 में सात सीट पर चुनाव लड़कर 4 विधायक जीते थे.

    2024 में गया से लोकसभा सांसद बने और केंद्र में मंत्री. अब उन्हें छह विधानसभा सीटें मिली हैं. इस तरह लगातार तीसरे चुनाव में मांझी की सीटें कम हुई हैं; 2015 के चुनाव में उन्हें 21 और 2020 में 7 सीटें मिली थीं. ऐसे में उनकी ख़्वाहिश थी कि 2025 में कम से कम 15 सीट पर चुनाव लड़ें ताकि उनकी पार्टी को मान्यता प्राप्त दल का दर्ज़ा मिल सके.

    मांझी की उम्मीदों पर फिरा पानी

    मांझी ने कहा था कि 2015 में हमारी पार्टी बनी है. बिहार विधानसभा में उनके चार सदस्य हैं. एक विधान परिषद सदस्य हैं. दो जगह हम अपमानित हो रहे हैं. मतदाता सूची हमें नहीं मिली क्योंकि हम मान्यता प्राप्त दल नहीं हैं. चुनाव आयोग ने हमें बैठक में नहीं बुलाया, जिसका एक विधायक नहीं है, एक-दो है वह अपने को बड़ा समझ रहा है और क्या-क्या मांगता है. हम सिर्फ़ अर्ज़ करते हैं कि हमें अपमानित न किया जाए.

    जीतनराम मांझी ने कहा था कि लास्ट इलेक्शन में सात सीटें मिलीं और हम चार पर जीते. हमको 15-16 सीट देंगे तो 7-8 सीट जीतेंगे और हमारी पार्टी को मान्यता मिल जाएगी. दावा कर रहे थे कि बिहार की 60-70 सीटों पर उनके वोटर 25 हजार से ज्यादा हैं. बिहार की आबादी में तीन फीसदी मुसहर की नुमाइंदगी वो खुद करते हैं. यही वजह है कि अब 6 सीटें मिलने के बाद मांझी दुखी नज़र आ रहे हैं.

    मांझी ने कहा कि जो निर्णय लिया वह सर आंखों पर है, लेकिन 6 सीट देकर हमारे महत्व को कम आंका गया है. उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है हमारे एनडीए को इसका खामियाज़ा भी भुगतना पड़े.

    दरअसल, जीतनराम मांझी सीट बंटवारे की घोषणा से पहले भी खुले तौर पर बयान देते रहे हैं और कहते रहे हैं कि उन्हें सम्मानित संख्या में सीटें चाहिए और वह यह भी कहते रहे हैं कि उन्हें कम से कम इतनी सीटें चाहिए जिससे उनकी पार्टी मान्यता प्राप्त पार्टी बन सके. मांझी की उम्मीदों को ज़रूर झटका लगा है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमृतसर में व्यक्ति को गोलियों से भूना, शराब अहाते में झगड़ा… बदला लेने के लिए हमलावरों ने की फायरिंग
    Next Article 🕉️ शुभ गुरुवार का पावन संदेश 🕉️🙏 “बाबा कृपा बनाये रखें…” 🙏आज का यह पवित्र दिन — गुरुवार, जो साईं बाबा को समर्पित है, समस्त देशवासियों और श्रद्धालुओं के लिए आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है।साईं बाबा हमेशा यही सिखाते हैं —
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार? आरिफ मोहम्मद खान से मिले

    March 7, 2026

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    March 6, 2026

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    February 20, 2026

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    February 13, 2026

    राहुल-ममता की आक्रामक पॉलिटिक्स के बीच कैसे यूएस डील मोदी सरकार के लिए बन गई बूस्टर?

    February 3, 2026

    संविधान की दुहाई, संस्थाओं पर हमला! असम में हेमंत सोरेन के बयान से मचा सियासी बवाल

    February 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.