Close Menu
    What's Hot

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»धर्मेंद्र तुमसे कभी शादी नहीं करेंगे’, जब हेमा मालिनी से बोली थीं डिंपल कपाड़िया
    entertainment

    धर्मेंद्र तुमसे कभी शादी नहीं करेंगे’, जब हेमा मालिनी से बोली थीं डिंपल कपाड़िया

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    राजेश खन्ना और हेमा मालिनी के बीच जटिल रिश्ते और डिंपल कपाड़िया के साथ उनकी दोस्ती ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को प्रभावित किया. हेमा और राजेश के बीच मतभेदों के बावजूद, डिंपल की दोस्ती ने उनके संबंधों को एक नया आयाम दिया था. डिंपल को धर्मेंद्र के हेमा मालिनी से शादी करने का भरोसा नहीं था

    राजेश खन्ना अपने दौर के सबसे सफल एक्टर्स में से एक थे. लेकिन उनके साथी कलाकारों के प्रति उनका अहंकारी रवैया और शूटिंग को घंटों तक रोकने की आदत अक्सर उनके साथ काम करने वालों को परेशान करती थी. उस दौर की जानी मानी अदाकारा हेमा मालिनी भी परेशान लोगों में से एक थीं. मतभेदों के बावजूद, हेमा और राजेश ने 13 फिल्मों में एक साथ काम किया. इसका कारण था हेमा की डिंपल कपाड़िया के साथ दोस्ती, जो उस समय राजेश खन्ना से नई-नई शादी करके आई थीं. जब डिंपल की मुलाकात हेमा से हुई, वो टीनएजर थीं. हेमा डिंपल से 9 साल बड़ी थीं. चूंकि दोनों अपने निजी जीवन में संघर्ष कर रही थीं, इसलिए उनकी गर्मजोशी भरी दोस्ती हो गई थी.

    राजेश-हेमा के बीच होते थे मतभेद

    हेमा मालिनी की जीवनी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में एक्ट्रेस ने शेयर किया था कि राजेश खन्ना उनके साथ ‘अजीब व्यवहार’ करते थे. चूंकि वह उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं देती थीं, इसलिए वह उन्हें ‘अहंकारी’ मानते थे. हेमा को भी उनके बारे में यही महसूस होता था. लेकिन इस दौरान हेमा अक्सर डिंपल को देखती थीं, जो अपने पति के साथ शूटिंग के लिए आती थीं. दोनों एक-दूसरे की हमराज बन गईं. डिंपल और राजेश की शादी तब हुई थी, जब डिंपल केवल 16 साल की थीं और राजेश 32 साल के थे. इस शादी में शुरू से ही चुनौतियां थीं और हेमा इसे करीब से देख सकती थीं. हेमा के लिए भी यह दौर उतना ही मुश्किल था क्योंकि वह धर्मेंद्र से प्यार करती थीं, जो पहले से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे

    शादी के बाद अकेली पड़ गई थीं डिंपल

    हेमा ने अपनी जीवनी में बताया कि उन्हें डिंपल के प्रति एक ‘गर्मजोशी भरा एहसास’ था. वह उन्हें एक ‘छोटी बहन’ की तरह देखती थीं. हेमा ने डिंपल की नई शादी के बाद की अकेलापन भरी स्थिति को याद करते हुए कहा, ‘यह बच्ची एक बड़ी साड़ी में लिपटी हुई थी, जूड़ा बनाए हुए और उसकी कलाइयों में चूड़ियां भरी थीं. फिर जल्द ही उसका एक बच्चा भी हो गया. आउटडोर लोकेशन्स के दौरान, वहां बैठकर सिगरेट पीती और शराब पीती थी. लेकिन मुझे कभी नहीं लगा कि यह गलत या अशोभनीय था. मुझे पता था कि वह बहुत तनाव से गुजर रही थी और वह बहुत अकेली थी. राजेश पूरे दिन शूटिंग करते थे और शाम को अपने दोस्तों के साथ देर रात तक बातचीत करते और शराब पीते थे. डिंपल के पास कोई साथी नहीं था.’

    डिंपल को किसी के साथ की जरूरत थी और क्योंकि हेमा अक्सर अपने माता-पिता के साथ सफर करती थीं, तो डिंपल उनके साथ समय बिताती थीं. उन्होंने बताया था, ‘मुझे लगता है कि उसे वह पारिवारिक माहौल पसंद था. इसलिए वह हमारे साथ बहुत समय बिताती थी.’ हेमा ने हिंट दिया कि उनका निजी जीवन भी कई बाधाओं से गुजर रहा था और वह डिंपल से सलाह लेती थीं. उन्होंने बताया, ‘उन दिनों मेरे निजी जीवन में बहुत तनाव था और मैं इस बारे में डिंपल से बात करती थी. देखिए मैं तब शादीशुदा नहीं थी, जबकि वह थी. इसलिए कुछ ऐसी चीजें या सलाह थीं जो वह मुझे दे सकती थीं.’

    धर्मेंद्र पर नहीं था भरोसा

    दूसरी ओर डिंपल भी अपनी समस्याओं से जूझ रही थीं. उन्होंने बहुत कम उम्र में एक सुपरस्टार से शादी की थी. अपनी हिट डेब्यू फिल्म ‘बॉबी’ के बावजूद उन्हें फिल्में छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था. उन्होंने बहुत कम उम्र में मदरहुड को भी अपनाया था. उनके पास बहुत सारी जिम्मेदारियां थीं, लेकिन इसके बावजूद वह हेमा की सच्ची दोस्त थीं.

    डिंपल ने उसी किताब में याद किया कि उनका मानना था कि धर्मेंद्र कभी हेमा से शादी नहीं करेंगे. उन्होंने कहा था, ‘देखिए मैं उन दिनों इतनी गुस्सैल थी कि उनकी समस्याओं पर बहुत भड़क जाती थी. मैं उन्हें कहती थी कि यह आदमी (धर्मेंद्र) तुमसे कभी शादी नहीं करेगा. तुम्हें जागना होगा और इसके बारे में कुछ करना होगा. और अगर उसने मेरी बात मान ली होती…’ बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा ने 1980 में शादी कर ली थी. उनकी दो बेटियां हैं- ईशा और अहाना देओल.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌸 “स्वप्न, विश्वास आणि प्रेम — आयुष्याचो खऱो अर्थ” 🌸प्रेरणादायी संदेश : Sandip Vengurlekar (Goa)हा सुंदर संदेश जन जन पर्‍यंत पोहचोवपाक — Jan Kalyan Time News च्या माध्यमान
    Next Article चर्चाओं के बीच : फिल्मकार अमोल भगत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    बेटे की डिलीवरी के बाद पहली बार दिखीं कटरीना कैफ, बदला लुक

    February 25, 2026

    डायरेक्टर हैं रश्मिका के होने वाले ससुर, बिजनेसवुमन हैं सास, क्या करता है देवर?

    February 24, 2026

    3 दिन बाद मिसेज देवरकोंडा बनेंगी रश्मिका, शादी के लिए उदयपुर पहुंचा कपल, हुआ ग्रैंड वेलकम

    February 23, 2026

    जापान में पति नेने संग छुट्टियां मना रहीं माधुरी दीक्षित, माउंट फूजी के सामने हुईं रोमांटिक,

    February 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं.…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Top Trending

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    आज देश के करोड़ों युवाओं के मन में एक सवाल गूंज रहा…

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.