ओबीसी आरक्षण को प्रभावित नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री

Date:

Share post:

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पुणे में ओबीसी आरक्षण को प्रभावित नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ओबीसी के विकास और ओबीसी समाज को मुख्यधारा में लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस आज पुणे के पुरंदर तहसील के भिवाड़ी में आद्यक्रांतिवीर राजे उमाजी नाइक की 234वीं जयंती समारोह को संबोधत कर रहे थे। उन्होंने

कहा कि वे किसी भी कीमत ओबीसी आरक्षण को प्रभावित नहीं होने देंगे। सरकार ओबीसी के विकास और ओबीसी समाज को मुख्य धारा में लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार की नीति दृढ़ है। हम एक का छीनकर दूसरे को नहीं देना चाहते। हम वह नहीं करेंगे जो अंग्रेजों ने किया था।
फडणवीस ने कहा कि मराठा आरक्षण देते समय ओबीसी को झटका नहीं लगेगा। 1948 तक मराठवाड़ा में अंग्रेजों का शासन नहीं था, बल्कि निज़ाम का शासन था। मराठवाड़ा के रिकॉर्ड हैदराबाद गजट में थे। अब हमने कहा है कि जिनके पास रिकॉर्ड होंगे उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘जब तक ओबीसी को मुख्यधारा में नहीं लाया जाता, उनका विकास नहीं होगा। जब तक ओबीसी का विकास नहीं होगा, शिव का कार्य पूरा नहीं हो सकता। किसी के मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।’

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सूबे में हैदराबाद गजट लागू किया है, जिससे मराठा समाज के जो लोग कुनबी जाति के होंगे, उन्हें कुनबी जाति प्रमाणपत्र मिलेगा। इसे लेकर ओबीसी समाज के कुछ नेता भ्रम फैला रहे हैं। इसी वजह से मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया है कि इससे ओबीसी समाज का नुकसान नहीं होगा।

Related articles

🕯️ ब्रेकिंग न्यूज़ — बॉलीवुड ने खोया हंसी का बादशाह 🕯️वयोवृद्ध अभिनेता असरानी जी का 84 वर्ष की आयु में निधन📍 मुंबई, 20 अक्टूबर...

🎬 दिग्गज हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी, जिन्हें पूरी दुनिया “असरानी” नाम से जानती है, अब हमारे बीच नहीं...

🌟 दीपों का पर्व — खुशियों और उम्मीदों का संदेश लेकर आया 🌟🎬 विशेष शुभकामना संदेश📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम ✨ संदेश प्रसारित किया — बॉलीवुड एक्टर व स्टैंड-अप कॉमेडियन बी....

कश्मीरी पंडितों को राजनीतिक फायदे के लिए किया इस्तेमाल, BJP नेता ने अपनी ही पार्टी पर

सिरवाल ने कहा कि बीजेपी लीडरशिप ने पॉलिटिकल फायदे के लिए पार्लियामेंट में उनकी तकलीफ का 500 से...

🎬✨ 🔥 बॉलीवुड की बड़ी खबर — सनी पा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ 🔥 ✨🎬जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई की ओर से विशेष...

बॉलीवुड के शक्तिशाली अभिनेता, एक्शन के बादशाह और देश के गर्वसनी देओल जी के जन्मदिन पर आज पूरी...