Close Menu
    What's Hot

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»गालीकांड के बाद ‘बिहार-बीड़ी’ पर विवाद! केरल यूनिट के बयान पर घिर गई कांग्रेस
    Political

    गालीकांड के बाद ‘बिहार-बीड़ी’ पर विवाद! केरल यूनिट के बयान पर घिर गई कांग्रेस

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को दोबारा से उभारने की राहुल गांधी की सारे किए धरे पर कांग्रेसी ही पानी फेरने में जुटे हैं. गालीकांड से कांग्रेस निकली भी नहीं थी कि केरल की कांग्रेस ईकाई के पोस्ट पर सियासी विवाद छिड़ गया है.

    बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘वोट अधिकार यात्रा’ निकालकर जो सियासी माहौल बनाया था, उसकी हवा कांग्रेस नेता ही निकाल रहे हैं. पीएम मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा अभी थमा भी नहीं था कि अब कांग्रेस की केरल इकाई ने बिहार की तुलना बीड़ी से करके एनडीए को एक बड़ा सियासी मुद्दा दे दिया है.

    कांग्रेस की केरल इकाई के द्वारा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से राजनीतिक विवाद छिड़ गया. मोदी सरकार के जीएसटी सुधार को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी का मज़ाक उड़ाने के लिए बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी, जो कांग्रेस के लिए भी सियासी टेंशन का सबब बन गया है.

    केरल कांग्रेस के द्वारा बिहार की तुलना बीड़ी से किए जाने वाले पोस्ट को भले ही हटा दिया गया हो, लेकिन बीजेपी-जेडीयू ने उसे लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने कांग्रेस पर बिहार के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है. हालांकि इस बयान पर विवाद होने पर केरल कांग्रेस बाद में मांफी मांग ली.

    बिहार की तुलना बीड़ी’ पर घिरी कांग्रेस

    कांग्रेस की केरल इकाई ने जीएसटी में किए सुधार को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए एक चार्ट पोस्ट किया. कांग्रेस की केरल इकाई ने लिखा, ‘बीड़ी और बिहार, दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं. अब इसे पाप नहीं माना जा सकता. कांग्रेस केरल इकाई के द्वारा ट्वीट करते ही विवाद छिड़ गया. बीजेपी और जेडीयू ने इसे बिहार और बिहारी लोगों का अपमान बताया.

    जीएसटी बदलाव को लेकर कांग्रेस ने जो चार्ट पोस्ट किया था, उसमें सिगार और सिगरेट पर कर 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत, तंबाकू पर 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत, जबकि बीड़ी पर 28 प्रतिशत के जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इस तरह सिगरेट-सिगार पर जीएसटी बढ़ाया गया है और बीड़ी पर कम कर दिया गया है.

    बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे ‘राज्य का अपमान’ बताया. सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी का अपमान, और अब पूरे बिहार का अपमान. यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है.

    बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस केरल के पोस्ट से पूरे बिहार के लोग आहत हैं. पता नहीं कांग्रेस की यह कैसी मानसिकता है? बीड़ी की तुलना बिहारी से की जो बहुत दुखद है. मैं कांग्रेस के नेता और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूँ कि बिहारी की तुलना बीड़ी से क्यों कर रहे हैं, कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए.

    बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर सारी हदें पार करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपने सहयोगी दल की टिप्पणी का समर्थन करते हैं.

    पूनावाला ने पूछा कि कांग्रेस ने फिर से हद पार कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माँ को गाली देने के बाद अब बिहार की तुलना बीड़ी से कर रहे हैं! क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं? उन्होंने आगे आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी से लेकर डीएमके और फिर कांग्रेस तक, बिहार के प्रति उनकी नफरत साफ दिखाई देती है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌹 Motivational Speech in Konkani 🌹✍️ Prastutkar: Sundip Vengurlekar, Goa📰 Jan Kalyan Time News chya madhyamantun
    Next Article 📣 सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडळ – कोरगांव 2025SARVAJANIK GANESHOTSAV MANDAL – KORGAO 2025(कोरगांव – पेर्णे – गोवा)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    February 20, 2026

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    February 13, 2026

    राहुल-ममता की आक्रामक पॉलिटिक्स के बीच कैसे यूएस डील मोदी सरकार के लिए बन गई बूस्टर?

    February 3, 2026

    संविधान की दुहाई, संस्थाओं पर हमला! असम में हेमंत सोरेन के बयान से मचा सियासी बवाल

    February 2, 2026

    UGC नियमों से बिगड़ा सवर्णों का मूड, कहीं यूपी में खराब न हो जाए बीजेपी का सियासी गेम?

    January 30, 2026

    बीजेपी को क्‍यों चाह‍िए एक ताकतवर NCP, अज‍ित पवार ने कैसे बनाया था एनडीए में बैलेंस

    January 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग का मामला…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Top Trending

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.