Close Menu
    What's Hot

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    🌸 शीर्षक: “इतना ज़हर भी मत घोलिए… सोचिए, अगर पीना पड़ गया तो?” 🌸✍️ प्रेरणादायक संदेश राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम सेजन जन तक पहुँचे यह संदेश – Jan Kalyan Time News, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े – प्रेस फोटोग्राफर

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»शशिकांत शिंदे के हाथ एनसीपी-एससी की कमान
    Political

    शशिकांत शिंदे के हाथ एनसीपी-एससी की कमान

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    • महाराष्ट्र में आगामी चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ेगी पार्टी, युवाओं को मिलेगा मौका
    • जयंत पाटिल ने हाल ही में दिया था इस्तीफा

    मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए शरद पवार ने अपने विश्वसनीय साथी और विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला जयंत पाटील के इस्तीफे के बाद लिया गया, जिन्होंने पार्टी के 26वें स्थापना दिवस पर यह पद छोड़ने की पेशकश की थी। मंगलवार को वाईबी चव्हाण सेंटर में हुई कार्यकारिणी बैठक में शरद पवार, जयंत पाटील, अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड, हर्षवर्धन पाटील सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में अनिल देशमुख ने शशिकांत शिंदे के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सांसद अमोल कोल्हे समेत सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

    युवाओं को मिलेगा मौका
    नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि वे पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और संगठन में युवाओं को आगे लाने पर जोर देंगे। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि वे स्व. आर. आर. पाटील की तरह जमीनी स्तर पर काम करते हुए पार्टी को मजबूती देंगे।

    जयंत पाटील के भविष्य को लेकर अटकलें
    इस्तीफा देने वाले जयंत पाटील, जो आठ बार विधायक रह चुके हैं और शरद पवार के पुराने सहयोगी हैं, को लेकर अटकलें तेज़ हैं कि वे पार्टी छोड़ सकते हैं। बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने दावा किया कि पाटील उनसे संपर्क में हैं। हालांकि पाटील ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने न तो किसी सत्तारूढ़ नेता से मुलाकात की है और न ही कोई संपर्क हुआ है।

    शिंदे का राजनीतिक सफर
    शशिकांत शिंदे ने 1999 में पहली बार जावली विधानसभा सीट से चुनाव जीता। वे दो बार जावली और दो बार कोरेगांव से विधायक रह चुके हैं। वे जलसंपदा मंत्री (कृष्णा घाटी सिंचाई परियोजना) भी रह चुके हैं। 2019 के बाद उन्हें लगातार दो चुनावों में हार मिली – एक बार लोकसभा चुनाव में उदयनराजे भोसले से और फिर विधानसभा में महेश शिंदे से। फिलहाल वे विधान परिषद सदस्य हैं और पार्टी संगठन में गहरी पकड़ रखते हैं।

    पश्चिम महाराष्ट्र पर फोकस
    शशिकांत शिंदे सातारा जिले से आते हैं और पश्चिम महाराष्ट्र में एनसीपी का मजबूत जनाधार है। वे माथाडी कामगारों के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं और सामाजिक कार्यों से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟 प्रेरणा का अद्भुत संदेश 🌟(By Rajesh Bhatt Saab, Mumbai – Jan Kalyan Time News Mumbai की ओर से)
    Next Article वृक्ष संरक्षण की दिशा में हट्टी ग्रामपंचायत की प्रेरणादायी पहल – अनेक विभागों में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    February 20, 2026

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    February 13, 2026

    राहुल-ममता की आक्रामक पॉलिटिक्स के बीच कैसे यूएस डील मोदी सरकार के लिए बन गई बूस्टर?

    February 3, 2026

    संविधान की दुहाई, संस्थाओं पर हमला! असम में हेमंत सोरेन के बयान से मचा सियासी बवाल

    February 2, 2026

    UGC नियमों से बिगड़ा सवर्णों का मूड, कहीं यूपी में खराब न हो जाए बीजेपी का सियासी गेम?

    January 30, 2026

    बीजेपी को क्‍यों चाह‍िए एक ताकतवर NCP, अज‍ित पवार ने कैसे बनाया था एनडीए में बैलेंस

    January 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म ड्रोन और मिसाइलों…

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    🌸 शीर्षक: “इतना ज़हर भी मत घोलिए… सोचिए, अगर पीना पड़ गया तो?” 🌸✍️ प्रेरणादायक संदेश राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम सेजन जन तक पहुँचे यह संदेश – Jan Kalyan Time News, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े – प्रेस फोटोग्राफर

    March 3, 2026
    Top Trending

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार होती हैं. अपने…

    🌸 शीर्षक: “इतना ज़हर भी मत घोलिए… सोचिए, अगर पीना पड़ गया तो?” 🌸✍️ प्रेरणादायक संदेश राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम सेजन जन तक पहुँचे यह संदेश – Jan Kalyan Time News, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े – प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    🌼 होली के पावन दिवस पर विशेष संदेश 🌼 आज रंगों का…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.