Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»सैयारा’ तो बस ट्रेलर था, बॉलीवुड देने वाला है मूवी लवर्स को ये 10 रोमांटिक फिल्में, देखें लिस्ट
    entertainment

    सैयारा’ तो बस ट्रेलर था, बॉलीवुड देने वाला है मूवी लवर्स को ये 10 रोमांटिक फिल्में, देखें लिस्ट

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अगर आप फिल्म सैयारा देख चुके हैं, आपको और क्लासिक रोमांस फिल्में देखने का मन है तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि आने वाले महीनों में बॉलीवुड में कई रोमांटिक फिल्में आने वाली हैं. जानें उनके बारे में…

    डायरेक्टर मोहित सूरी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई है. ऑडियंस की तरफ से फिल्म को जबरदस्त प्यार मिल रहा है. सोशल मीडिया पर युवाओं के कई फोटो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कोई आंसू बहा रहा है तो कोई IV ड्रिप के साथ फिल्म देखने पहुंच रहा है. लगातार रिलीज हो रही एक्शन फिल्मों के बीच ‘सैयारा’ ने जो एंट्री मारी है, उससे साबित हो गया कि ऑडियंस काफी लंबे समय से किसी रोमांटिक लव स्टोरी का इंतजार कर रही थी.

    भारतीय ऑडियंस में हमेशा से एक गहरी लव स्टोरी के लिए भूख रही है. ‘सैयारा’ की सफलता साबित कर रही है कि दिल टूटने, रिश्तों में आ रही मुश्किल, लव ट्रायंगल और रोमांटिक गानों से सजी क्लासिक फिल्में आज भी ऑडियंस की लिस्ट में पहले नंबर पर है. अगर आप सैयारा देख चुके हैं और आपको और क्लासिक रोमांस फिल्में देखने का मन है तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि आने वाले महीनों में बॉलीवुड में कई रोमांटिक फिल्में आने वाली हैं. जानें उनके बारे में…

    धड़क 2

    सिल्वर स्क्रीन पर सिद्धार्थ चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी दिखेगी. फिल्म में नीलेश और विधिशा की प्रेम कहानी की दास्तां से फैंस रूबरू होंगे. अंतरजातीय प्रेम कहानी जैसे कठिन सब्जेक्ट पर बनी ये फिल्म शाजिया इकबाल के डायरेक्शन में बनी है. फिल्म 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

    परम सुंदरी

    जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. अंतरसांस्कृतिक रिश्तों पर आधारित यह रोमांस ड्रामा 25 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म अगस्त या सितंबर में रिलीज होगी. डायरेक्टर ने कुछ दिन पहले फिल्म का पहला लुक जारी किया था और इस पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिले थे.

    सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

    जाह्नवी कपूर की एक और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हुई है. लेकिन इसे बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी ही फिल्म बताया जा रहा है.

    दे दे प्यार दे 2

    अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फ्रैंचाइजी के दूसरे सीक्वल में आर माधवन भी हैं. इसकी 2025 के अंत में रिलीज होने की संभावना है.

    कार्तिक और श्रीलीला की अनटाइटल्ड फिल्म

    अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म जिसे आशिकी 3 कहा जा रहा है, सैयारा जैसी ही एक और गहरी प्रेम कहानी लगती है. फिलहाल फिल्म को दिवाली 2025 पर रिलीज करने की घोषणा की गई है. लेकिन इस फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है.

    तेरे इश्क में

    वहीं साल का अंत आनंद एल.राय के डायरेक्शन में बनी एक गहरी लव स्टोरी के साथ होने की संभावना है. कृति सेनन और धनुष की यह फिल्म रांझणा की सीक्वल बताई जा रही है. फिल्म के पहले लुक को सोशल मीडिया यूजर्स से जबरदस्त रिएक्शन देखने मिले थे. तेरे इश्क में नवंबर 2025 में रिलीज होगी.

    आवारापन 2

    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की घोषणा भी हो चुकी है. जो 3 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी. ये फिल्म 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इमरान हाशमी ने अपने जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया था.

    है जवानी तो इश्क होना है

    वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर इस क्लासिक रोमांस कॉमेडी फिल्म के साथ दिखेंगे. डेविड धवन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म को रमेश तौरानी बना रहे हैं.

    तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🎤 मोटिवेशनल स्पीच – “इज़्ज़त, शोहरत और दुआ”🗣️ वक्ता: राजेश लक्ष्मण गवाडे🎬 प्रस्तुति: RLG Production के माध्यम से
    Next Article 🌸🙏 साईराम 🙏🌸“बैठे रहो शांत… मैं सब संभाल लूंगा!”— साईं बाबा(एक प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाला संदेश)🎤 प्रेरणादायक विशेष संबोधन — राजेश भट्ट साब, बॉलीवुड डायरेक्टर, मुंबई की ओर से📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    March 2, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    बेटे की डिलीवरी के बाद पहली बार दिखीं कटरीना कैफ, बदला लुक

    February 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग सभी सितारे राज…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.