Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन, इन दो क्रिकेटर्स संग जुड़ चुका नाम, रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया

    March 12, 2026

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का प्रेरणादायक संदेश 🌼“ॐ साई राम”

    March 12, 2026

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»11 जून को PM डोनाल्ड टस्क की सरकार का बहुमत परीक्षण, करोल नवरोकी के राष्ट्रपति बनने के बाद सियासी हलचल
    Political

    11 जून को PM डोनाल्ड टस्क की सरकार का बहुमत परीक्षण, करोल नवरोकी के राष्ट्रपति बनने के बाद सियासी हलचल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पोलैंड में हुए राष्ट्रपति चुनाव में विरोधी गुट की जीत के बाद अब प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 11 जून को संसद में विश्वास हासिल करेंगे। गठबंधन मतभेद के बीच टस्क अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में करोल नवरोकी की जीत के बाद देश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

    पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने मंगलवार को एलान किया कि उनकी सरकार पर 11 जून को संसद में विश्वास मत कराया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति चुनाव में टस्क के करीबी उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है, जिससे देश में नई राजनीतिक परिस्थिति बन गई है। टस्क ने कहा कि राजनीतिक हालात जरूर बदले हैं क्योंकि हमारे पास अब नया राष्ट्रपति है, लेकिन संविधान और नागरिकों की उम्मीदें नहीं बदली हैं।

    बता दें कि हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वारसॉ के उदारवादी मेयर रफाल ट्र्जासकोव्स्की को रूढ़िवादी उम्मीदवार कारोल नवरोकी से कड़े मुकाबले में हार मिली। नवरोकी को 50.89% वोट मिले और उन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त था। अब इसका असर ऐसे भी पड़ सकता है कि नवरोकी की जीत से टस्क की यूरोपीय समर्थक नीतियों को झटका लग सकता है क्योंकि राष्ट्रपति के पास वेटो और विदेश नीति में दखल देने की शक्ति होती है।

    क्यों जरूरी हुआ विश्वास मत?

    टस्क की गठबंधन सरकार में कई दल शामिल हैं, जैसे कि वामपंथी, मध्यमार्गी और ग्रामीण-रूढ़िवादी। इन दलों में कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पा रही है, जैसे कि गर्भपात कानून को उदार बनाना। ऐसे में कुछ सहयोगी दलों की निष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तुस्क यह कदम उठाकर अपना राजनीतिक वर्चस्व बनाए रखना चाहते हैं। हालांकि, अभी भी उनके गठबंधन के पास संसद में बहुमत है और ऐसा माना जा रहा है कि वह विश्वास मत में जीत सकते हैं।

    नवरोकी के जीतने से टस्क की बढ़ेंगी मुश्किलें

    अपने सहयोगी की हार के बाद टस्क ने एक वीडियो बयान में कहा कि अगर नवरोकी सहयोग की इच्छा दिखाते हैं, तो वे उनके साथ काम करने को तैयार हैं। हालांकि, राष्ट्रपति के पास कानूनों पर वीटो का अधिकार होता है, जिससे टस्क की यूरोप समर्थक नीतियों को लागू करना मुश्किल हो सकता है।

    नवरोकी की जीत के बाद पोलैंड की राह

    देखा जाए तो ये नवरोकी के जीतने से पोलैंड अब और अधिक राष्ट्रवादी और परंपरावादी राह पर जा सकता है। कारण साफ है कि वे एक इतिहासकार और शौकिया मुक्केबाज हैं और पूर्व में इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल रिमेंबरेंस के प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने सोवियत सेना के स्मारकों को हटाने का नेतृत्व किया, जिस पर रूस ने उन्हें वांछित घोषित किया। हालांकि उनपर आपराधिक लोगों से जुड़े होने और एक सड़क झगड़े में शामिल होने के आरोप लगे, लेकिन उन्होंने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। उनके समर्थकों ने उन्हें पारंपरिक और देशभक्त मूल्यों का प्रतीक माना है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजब बजट के चलते अटकने वाली थी रेखा की ‘उमराव जान’, लखनऊ के शाही घरानों ने खोल दी थीं तिजोरियां
    Next Article Successful Completion of Kenya Visit by Akhil Bharatiya Agrawal Sammelan – Mumbai Chapter
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार? आरिफ मोहम्मद खान से मिले

    March 7, 2026

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    March 6, 2026

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    February 20, 2026

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    February 13, 2026

    राहुल-ममता की आक्रामक पॉलिटिक्स के बीच कैसे यूएस डील मोदी सरकार के लिए बन गई बूस्टर?

    February 3, 2026

    संविधान की दुहाई, संस्थाओं पर हमला! असम में हेमंत सोरेन के बयान से मचा सियासी बवाल

    February 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन, इन दो क्रिकेटर्स संग जुड़ चुका नाम, रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्टिंग के साथ ब्यूटी वर्ल्ड में भी उनका…

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का प्रेरणादायक संदेश 🌼“ॐ साई राम”

    March 12, 2026

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    March 11, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन, इन दो क्रिकेटर्स संग जुड़ चुका नाम, रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्टिंग के साथ ब्यूटी वर्ल्ड…

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का प्रेरणादायक संदेश 🌼“ॐ साई राम”

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    जीवन में हर सुबह अपने साथ एक नई उम्मीद, नई ऊर्जा और…

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    शादी के महज 25 दिन बाद एक पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम प्रेमी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.