Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    January 14, 2026

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    January 14, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Odisa»जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान क्यों हुई भगदड़? ओडिशा सरकार के मंत्री पृथ्वीराज ने बताई वजह
    Odisa

    जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान क्यों हुई भगदड़? ओडिशा सरकार के मंत्री पृथ्वीराज ने बताई वजह

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 29, 2025Updated:June 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    **EDS: SCREENSHOT VIA PTI VIDEOS** Puri: Police officials visit the site after a stampede near Shree Gundicha Temple, in Puri, Odisha, Sunday, June 29, 2025. At least three people were killed and 50 others suffered injuries in the incident. (PTI Photo)(PTI06_29_2025_000015B)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के निकट रविवार को मची भगदड़ में कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

    ओडिशा के पुरी जिले में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि छह से सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में करीब 50 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब भारी संख्या में भक्त रथ खींचने के बाद सरधाबली इलाके में दर्शन के लिए जुटे हुए थे। पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन ने बताया कि यह घटना तड़के करीब चार बजे हुई, जब सैकड़ों श्रद्धालु रथयात्रा उत्सव देखने के लिए मंदिर के पास एकत्रित हुए थे।

    मंत्री ने बताई हादसे की वजह

    ओडिशा के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इसका संज्ञान ले रहे हैं। मैंने आज सुबह सीएम से बात की। हम कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। डीजीपी को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि, यह घटना भारी भीड़ में दम घुटने की वजह से हुई है। अनियंत्रित भीड़ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। छह से सात बुरी तरह से लोग घायल हैं। मैं पुरी जा रहा हूं। मैं फोन पर स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। हम भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है।

    हरिचंदन ने कहा, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थिति अब नियंत्रण में है और लोग दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के डीजीपी को घटनास्थल पर भेजा गया है। यह दुर्घटना आज सुबह हुई। मंत्री ने कहा, स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह खुद पुरी जा रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    अनियंत्रित भीड़ बनी वजह

    हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ जब जगन्नाथ मंदिर से रथ गुंडिचा मंदिर की ओर सरधाबली पहुंच चुका था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर दर्शन के लिए उमड़ पड़े थे, जिससे भीड़ अनियंत्रित हो गई। मृतकों की पहचान बसंती साहू (बोलागढ़), प्रेमकांत मोहंती और प्रवाती दास (बालिपटना) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🗣️ प्रेरणादायक और जीवन बदलने वाला विशेष संदेश📝 Motivational Speech by: Rajesh Laxman Gavade📜 शीर्षक: “सफलता की ABCD – बनो कामयाबी के असली खिलाड़ी!”प्रस्तुति दिनांक: 29 जून 2025
    Next Article दादा-दादी की धरती से होगी निशांत कुमार की पॉलिटिकल लॉन्चिंग! मिल गया संकेत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अब नए नियमों से होंगे भगवान के दर्शन 1 जनवरी से नई व्यवस्था

    December 22, 2024

    जगन्नाथ मंदिर में भक्तों के दर्शन को बेहतर बनाने के लिए खास इंतजाम

    December 21, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने ईरान से राजनीतिक कैदियों को तुरंत रिहा…

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    January 14, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Top Trending

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने ईरान से राजनीतिक कैदियों…

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    बेंगलुरु में एक घर में लगी आग ने पहले हादसे का रूप…

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    यह पंक्तियाँ केवल शब्द नहीं हैं,यह जीवन का कड़वा लेकिन सच्चा सत्य…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.