



पी.वी.आनंदपद्मनाभन
वसई
वसई तालुका में वर्ष 2014 के बाद आज पहली बार बहुप्रतीक्षित पंचायत समिति वसई की आमसभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक आमसभा वसई विधानसभा की विधायक एवं आमसभा की अध्यक्ष स्नेहा दुबे पंडित की अध्यक्षता में दिनांक 4 जून 2025 को YMCA हॉल, माणिकपुर, वसई पश्चिम में, उत्साहपूर्ण वातावरण और भारी नागरिक उपस्थिति में संपन्न हुई। विधायक चुने जाने के बाद यह उनकी पहली पंचायत समिति वसई वार्षिक आमसभा थी।
सभा में विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने विभिन्न शासकीय विभागों की विस्तृत समीक्षा की और वसई के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिन प्रमुख विभागों की समीक्षा की गई, वे इस प्रकार हैं:
महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी – वसई विभाग
. एसटी आगार प्रबंधन – वसई
तहसील कार्यालय – वसई
. बंदर निरीक्षक – वसई
. आरोग्य विभाग – पंचायत समिति वसई
. शिक्षण विभाग – पंचायत समिति वसई
सार्वजनिक बांधकाम विभाग – वसई
. जिला परिषद बांधकाम उपविभाग – वसई
इस बैठक में आधारभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल प्रबंधन और शासकीय योजनाओं की प्रभावी अमल रूपी क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की गई। नागरिकों की विभिन्न समस्याओं पर विधायक सौ. स्नेहा ताई दुबे पंडित ने संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
यह आमसभा वसई के विकास के लिए एक दृढ़ संकल्प के रूप में सामने आई और विधायक सौ. स्नेहा ताई दुबे पंडित ने विश्वास जताया कि शासन-प्रशासन एकजुट होकर जन अपेक्षाएं पूरी करने हेतु कार्यरत रहेगा।
विधायक स्नेहा दुबे पंडित के नेतृत्व में वसई तालुका एक नए विकासकाल की ओर अग्रसर है, यह भावना इस आमसभा में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर विधायक सौ. स्नेहा दुबे पंडित, आमसभा सचिव एवं वसई गटविकास अधिकारी प्रदीप डोलारे, नायब तहसीलदार शशिकांत नाचन, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायतों के सरपंच-उपसरपंच, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वसई के नागरिक उपस्थित.
