Close Menu
    What's Hot

    US-Iran War Impact: ईरान युद्ध जारी… विदेशी निवेशकों का मूड खराब, दो दिन में ₹20000Cr निकाले

    April 5, 2026

    अनजान नंबर से आया कॉल या मैसेज? घर बैठे सरकारी पोर्टल पर करें ऑनलाइन शिकायत

    April 5, 2026

    ✝️✨ ईस्टर स्पेशल न्यूज़ | 5 अप्रैल 2026 ✨✝️━━━━━━━━━━━━━━━✝️ क्या है Jesus Christ का ईस्टर ? ईस्टर ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन Jesus Christ के पुनर्जीवित (Resurrection) होने की खुशी में मनाया जाता है।मान्यता के अनुसार, उन्हें सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन वे फिर जीवित हो उठे थे।

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»38 साल बाद श्रीनगर में होगा पहली फिल्म का रेड कार्पेट प्रीमियर, एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ बनाएगी इतिहास
    entertainment

    38 साल बाद श्रीनगर में होगा पहली फिल्म का रेड कार्पेट प्रीमियर, एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ बनाएगी इतिहास

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    श्रीनगर में 18 अप्रैल को एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का होगा रेड कार्पेट प्रीमियर, 38 सालों बाद पहली फिल्म को मिला ये सम्मान

    ‘ग्राउंड ज़ीरो’ की श्रीनगर, कश्मीर में होने जा रही प्रीमियर के ज़रिए मेकर्स की ये खास कोशिश है कि सबसे पहले ये फिल्म उन जांबाज़ जवानों और आर्मी अफसरों को दिखाई जाए, जो सरहद पर खड़े होकर हमारी हिफ़ाज़त कर रहे हैं!

    एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली एक्शन थ्रिलर ग्राउंड ज़ीरो को लेकर हर दिन जोश और उत्साह बढ़ता जा रहा है। दमदार ट्रेलर रिलीज़ के बाद फिल्म के नए-नए पोस्टर्स ने भी लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। इसी बीच अब ये फिल्म इतिहास रचने जा रही है, ग्राउंड जीरो होगी 38 साल बाद श्रीनगर, कश्मीर में रेड कार्पेट प्रीमियर पाने वाली पहली फिल्म। प्रीमियर 18 अप्रैल को होगा, और इसे लेकर फैंस और इंडस्ट्री दोनों में जबरदस्त क्रेज है।

    ग्राउंड जीरो 18 अप्रैल को श्रीनगर में होने वाले अपने रेड कार्पेट प्रीमियर के साथ नया इतिहास रचने जा रही है। हैरानी की बात ये है कि पिछले 38 सालों में श्रीनगर में किसी भी फिल्म का प्रीमियर नहीं हुआ, और अब ग्राउंड ज़ीरो इस खामोशी को तोड़ने वाली पहली फिल्म बनेगी।इस खास मौके पर फिल्म सबसे पहले दिखायी जाएगी उन जवानों और आर्मी अफसरों को, जो बॉर्डर पर खड़े होकर हमारी हिफाज़त कर रहे हैं। ये कदम न सिर्फ फिल्म के देशभक्ति से जुड़े विषय को बख़ूबी दर्शाता है, बल्कि असली हीरोज़ को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

    ग्राउंड जीरो को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसके रिलीज़ को लेकर जोश साफ़ झलक रहा है। बीएसएफ़ द्वारा समर्थन प्राप्त इस फिल्म का ट्रेलर भी खूब सराहा गया, जिसने दर्शकों की उम्मीदों और उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।

    इसके अलावा, फिल्म ग्राउंड ज़ीरो की कहानी कश्मीर पर आधारित है और इसकी पूरी शूटिंग भी वहीं हुई है। इमरान हाशमी ने फिल्म में बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया है, जिन्होंने ग़ाज़ी बाबा को मार गिराने वाले ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। यह मिशन BSF के पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन के तौर पर दर्ज है। ग्राउंड जीरो एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो भारतीय इतिहास के एक कम सुने गए लेकिन बेहद अहम अध्याय को दर्शकों के सामने लाती है।

    ग़ाज़ी बाबा जैश-ए-मोहम्मद का एक टॉप कमांडर और हरकत-उल-अंसार नाम के आतंकी संगठन का डिप्टी कमांडर था। उसे 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।

    एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रेज़ेंट करता है, एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की अगली पेशकश, जिसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन तेजस देवास्कर ने किया है। इसके को-प्रोड्यूसर हैं कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article14 अप्रैल 2025 तक की बॉलीवुड की ताजा खबरों का विस्तृत विवरण निम्नलिखित है। मैंने उपलब्ध जानकारी के आधार पर नवीनतम और प्रासंगिक अपडेट्स को शामिल किया है, जो बॉलीवुड की दुनिया से संबंधित हैं। प्रत्येक खबर को क्रमांक (सीरियल नंबर) के साथ प्रस्तुत किया गया है ताकि आपको स्पष्ट और व्यवस्थित जानकारी मिल सके।
    Next Article शिवसेना यूबीटी की उपनेता संजना घाडी शिंदे समूह में शामिल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन हैं ‘मामला लीगल है 2’ के मिंटू जी, दिलजीत दोसांझ की फिल्म से मिला था फेम

    April 5, 2026

    नेटफ्लिक्स पर आई ‘वध 2’ की कहानी, ये फिल्म/सीरीज भी हैं दमदार, जबरदस्त है IMDb पर रेटिंग

    April 4, 2026

    शादी करके एक्ट्रेस सोनम खान ने छोड़ा था शोबिज, पति के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन ने बर्बाद की जिंदगी!

    March 31, 2026

    संजय दत्त का ‘धुरंधर’ अवतार, फैमिली संग दिए पोज, इतने बड़े हो गए जुड़वां बच्चे

    March 29, 2026

    मुंबई का लग्जूरियस सी-फेसिंग घर छोड़ ‘धुरंधर’ के मेजर इकबाल ने गोवा में बसाया आशियाना, इतना है खूबसूरत

    March 26, 2026

    बलूचिस्तान से इन एक्टर्स का कनेक्शन, बॉलीवुड के बने ‘धुरंधर’, खूब पाई शोहरत

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    US-Iran War Impact: ईरान युद्ध जारी… विदेशी निवेशकों का मूड खराब, दो दिन में ₹20000Cr निकाले

    By जनकल्याण टाइमApril 5, 2026

    अमेरिका और ईरान में युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. इसके साथ ही विदेशी…

    अनजान नंबर से आया कॉल या मैसेज? घर बैठे सरकारी पोर्टल पर करें ऑनलाइन शिकायत

    April 5, 2026

    ✝️✨ ईस्टर स्पेशल न्यूज़ | 5 अप्रैल 2026 ✨✝️━━━━━━━━━━━━━━━✝️ क्या है Jesus Christ का ईस्टर ? ईस्टर ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन Jesus Christ के पुनर्जीवित (Resurrection) होने की खुशी में मनाया जाता है।मान्यता के अनुसार, उन्हें सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन वे फिर जीवित हो उठे थे।

    April 5, 2026
    Top Trending

    US-Iran War Impact: ईरान युद्ध जारी… विदेशी निवेशकों का मूड खराब, दो दिन में ₹20000Cr निकाले

    By जनकल्याण टाइमApril 5, 2026

    अमेरिका और ईरान में युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. इसके…

    अनजान नंबर से आया कॉल या मैसेज? घर बैठे सरकारी पोर्टल पर करें ऑनलाइन शिकायत

    By जनकल्याण टाइमApril 5, 2026

    आजकल स्कैमर्स कॉल, मैसेज और ईमेल के जरिए लोगों को ठगी का…

    ✝️✨ ईस्टर स्पेशल न्यूज़ | 5 अप्रैल 2026 ✨✝️━━━━━━━━━━━━━━━✝️ क्या है Jesus Christ का ईस्टर ? ईस्टर ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन Jesus Christ के पुनर्जीवित (Resurrection) होने की खुशी में मनाया जाता है।मान्यता के अनुसार, उन्हें सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन वे फिर जीवित हो उठे थे।

    By जनकल्याण टाइमApril 5, 2026

    🗓️ क्यों बदलती रहती है तारीख? ईस्टर हर साल अलग-अलग तारीख को…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.