मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगा एक नया टाइगर रिजर्व : मोहन यादव

Date:

Share post:

  • प्रदेश में वन्यजीवों के लिए बना अनुकूल वातावरण, चीतों की संख्या बढ़ी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश को जल्द ही एक नया टाइगर रिजर्व मिलने वाला है। माधव टाइगर अभ्यारण्य जल्द ही राज्य का नौवां टाइगर रिजर्व बनेगा। इसके लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल गई है। नए टाइगर रिजर्व की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। माधव टाइगर अभ्यारण्य के टाइगर रिजर्व बनने से चंबल अंचल में वन्य जीवों की संख्या बढ़ेगी।

वन्य जीवन संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मध्य प्रदेश वन्य जीवन संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कूनो में वीरा के दो नए शावकों को मिलाकर कुल 26 चीते हो गये हैं। इन चीतों की मॉनिटरिंग के लिये दो दल गठित किए गए हैं। बुधवार को कूनो क्षेत्र में पांच चीते छोड़े गए, इनमें से तीन का जन्म तो प्रदेश में ही हुआ है। इस प्रकार अब सात चीते स्वयं को मध्य प्रदेश की आबोहवा में ढाल रहे हैं। पहले छोड़े गए चीते न केवल शिकार कर रहे हैं, अपितु कुशलता से जंगल में विचरण कर रहे हैं। प्रकृति, जीव जगत और मानव जीवन के संतुलन की यह अनमोल झलक राज्य में दिखाई दे रही है। सभी लोग इस आनंद और रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। यह वन्य जीवों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह इस बात का प्रमाण है कि मध्य प्रदेश में वन्यजीवों के लिए सबसे अनुकूल वातावरण है।

प्रदेश में आठ टाइगर रिजर्व
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में फिलहाल आठ टाइगर रिजर्व हैं। इनमें संजय दुबरी टाइगर रिजर्व, नौरादेही टाइगर रिजर्व, पन्ना टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व और रातापानी टाइगर रिजर्व शामिल हैं। इनमें रातापानी को हाल ही में आठवां टाइगर रिजर्व घोषित किया है। अब माधव नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व बनने से यह संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी, जो प्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मध्य प्रदेश में हैं 785 बाघ
मध्य प्रदेश में 2022 की बाघों की जनगणना के अनुसार 785 बाघ हैं। साल 2018 में यह संख्या 526 थी, जो 2022 में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 785 हो गई थी। इसी के साथ मध्य प्रदेश ने टाइगर स्टेट का तमगा भी पुनः हासिल कर लिया था।———

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Related articles

विरासत की सियासत… बिहार में नेताओं के बेटे-बेटियों वाली सीट पर किसका दबदबा?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विरासत की राजनीति चरम पर दिखी, जहां लगभग हर जिले में बड़े राजनीतिक...

ये वेब सीरीज चौंकाएगी, दिमाग घुमाएगी और इमोशनल भी करेगी, 2025 के बेहतरीन क्राइम शोज में से एक

शेफाली शाह और रसिका दुग्गल की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम सीजन 3 आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई...

🎙️ प्रेरणादायक संदेश — “मन की खेती”📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से✍️ Editor-in-Chief: श्री राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम प्रिय दर्शको,कभी आपने सोचा है कि हम जो सोचते हैं, जो...

इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स भी नहीं सेफ! जब कास्टिंग काउच का श‍िकार हुए ये सेलेब्स

ऋत्विक धनजानी, अंकित गुप्ता, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना जैसे कई कलाकारों ने कास्टिंग काउच के डरावने अनुभव शेयर...