Close Menu
    What's Hot

    🙏 जय श्री साईंनाथ 🙏🙏 हर हर महादेव 🙏✨ श्रद्धा, शक्ति और शरण की अमर गाथा ✨(दिव्य चित्र से प्रेरित विस्तृत आध्यात्मिक कथा)

    February 15, 2026

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    February 14, 2026

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Faridabad»फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में 39 लोगों पर मामला दर्ज,12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई
    Faridabad

    फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में 39 लोगों पर मामला दर्ज,12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    फरीदाबाद। फरीदाबाद में फर्जी पते का इस्तेमाल कर पासपोर्ट हासिल करने के आरोप में 39 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एक पूर्व थाना प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश की गई है। ऐसा आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के कारण आरोपियों के पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई।

    क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की शिकायत के बाद शुरू की गई जांच के बाद इन 39 पासपोर्ट धारकों के खिलाफ सारन थाने में मामला दर्ज किया गया।
    पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में कुछ लोगों ने फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल 23 जनवरी को पासपोर्ट अधिकारियों ने फरीदाबाद पुलिस को 39 पासपोर्ट धारकों की सूची के साथ जांच के लिए एक पत्र भेजा था। जांच के दौरान एसीपी तिगांव ने पाया कि सभी 39 पासपोर्ट फर्जी पते पर जारी किए गए थे और उन्होंने सत्यापन के दौरान लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान की।

    पिछले साल जून में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जब मुजेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस अभी तक जिम्मेदार व्यक्तियों का पता नहीं लगा पाई है। नवंबर 2023 में, फर्जी पते पर जारी किए गए पासपोर्ट से जुड़ा एक और मामला सारन थाने में दर्ज किया गया था। ताजा मामले में प्राथमिकी के अनुसार, ‘जांच में यह भी पता चला है कि हेड कांस्टेबल सतेंद्र, ईएचसी दिलदार, कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल अमन और कांस्टेबल राकेश ने लापरवाही बरती।’ उन्होंने कहा, ‘आवेदकों के सत्यापन प्रपत्र पर पूर्व थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गुणपाल और एक अन्य उपनिरीक्षक रामकिशन ने हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन पर महिला उपनिरीक्षक पवित्रा, एसआई अरविंद मोहन और एसआई संदीप ने सत्यापनकर्ता और जांच अधिकारी के तौर पर हस्ताक्षर किए थे। पासपोर्ट आवेदकों के रिकॉर्ड की जांच कांस्टेबल सुनील ने की थी।’ प्राथमिकी में कहा गया है, ‘इन पुलिसकर्मियों ने 39 पासपोर्ट आवेदकों के पते पर जाकर उनकी ठीक से जांच नहीं कर घोर लापरवाही बरती। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश की गई है।’ सारन थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदैनिक उपयोग में ईंधन बचत से संभव है शाश्वत विकास: मंत्री अदिति तटकरे
    Next Article महाराष्ट्र सरकार कि “लाडकी बहिन”पीने के पानी की समस्याएं से जूझ रहीं
    जनकल्याण टाइम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🙏 जय श्री साईंनाथ 🙏🙏 हर हर महादेव 🙏✨ श्रद्धा, शक्ति और शरण की अमर गाथा ✨(दिव्य चित्र से प्रेरित विस्तृत आध्यात्मिक कथा)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2026

    इस दिव्य चित्र में जो दृश्य उभरता है,वह केवल रंगों और आकृतियों का मेल नहीं…

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    February 14, 2026

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    February 14, 2026
    Top Trending

    🙏 जय श्री साईंनाथ 🙏🙏 हर हर महादेव 🙏✨ श्रद्धा, शक्ति और शरण की अमर गाथा ✨(दिव्य चित्र से प्रेरित विस्तृत आध्यात्मिक कथा)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2026

    इस दिव्य चित्र में जो दृश्य उभरता है,वह केवल रंगों और आकृतियों…

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    बॉलीवुड का रोमांस दुनियाभर में मशहूर माना जाता है. उनकी फिल्मों में…

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    🌿 एक ऐसी प्रेरणादायक कहानीजो इंसान को बाहर से नहीं —भीतर से…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.