Close Menu
    What's Hot

    मायावती बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद…तनाव व संघर्ष का कारण बन रहे

    January 24, 2026

    दिल्ली: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुल प्रहलादपुर, एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार

    January 24, 2026

    Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

    January 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»mumbai»ग्रामीण भारत का चेहरा बदलने वाला, नागरिक केंद्रित निवेश को प्रोत्साहन देने वाला बजट
    mumbai

    ग्रामीण भारत का चेहरा बदलने वाला, नागरिक केंद्रित निवेश को प्रोत्साहन देने वाला बजट

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    P V Anandpadmanabhan

    मुंबई, 1: देश के मध्यम वर्ग के लिए स्वप्न जैसा बजट आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया। 12 लाख तक की आय कर मुक्त करके मध्यम वर्ग को एक बड़ी राहत दी गई। ग्रामीण भारत का चेहरा बदलने वाला और नागरिक केंद्रित निवेश को प्रोत्साहन देने वाला यह बजट है, ऐसी प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मीडिया से बातचीत में व्यक्त की।
    केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला, सर्वसमावेशी और विकसित भारत का ऐतिहासिक बजट है। यह बजट अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रगतशील बनाएगा। अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने वाला, मध्यमवर्गीय, वेतनभोगी, युवा और किसान, मजदूर सभी को राहत देने वाला है। इस बजट के प्रावधानों से महाराष्ट्र की कई महत्वाकांक्षी नीतियों को बल मिलेगा। विशेष रूप से महाराष्ट्र स्टार्टअप की राजधानी होने के नाते नई नीतियों का बड़ा लाभ मिलेगा, ऐसा भी मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा।
    प्राप्ति कर की सीमा बढ़ाने से वह पैसा अर्थव्यवस्था में आएगा और इससे मांग बढ़ेगी। कर योग्य आय की सीमा 7 से बढ़ाकर 12 लाख करना एक ऐतिहासिक निर्णय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर सात लाख की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 12 लाख कर दिया गया है। यह यात्रा निश्चित रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए प्रभावी है। इससे अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनेगी। इस बजट में कृषि क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। देश के 100 जिलों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना, तेल बीज उत्पादन को प्रोत्साहन, इसमें शत-प्रतिशत माल खरीद की नीति से किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा उपलब्ध हुई है। मछुआरों को अब 5 लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के मिलेगा। इससे उन्हें व्यापार बढ़ाने में प्रोत्साहन मिलेगा। ऐसी उम्मीद है। कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, ऐसे निर्णयों से कृषि और किसानों के लिए नए अवसर पैदा होंगे, ऐसा भी मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा।
    युवा उद्यमियों के लिए एमएसएमई क्षेत्र महत्वपूर्ण है। उनके लिए ऋण सीमा और आवृत्ति के मानदंड बढ़ाने का निर्णय महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र स्टार्टअप की राजधानी है। स्टार्टअप के लिए 20 करोड़ रुपये की ऋण सीमा कर दी गई है। इससे स्टार्टअप की इकोसिस्टम मजबूत होगी। विभिन्न स्टार्टअप और उनके माध्यम से होने वाले रोजगार के अवसरों से हमारे राज्य का इस क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगा, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री . फडणवीस ने व्यक्त किया।
    बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास के लिए नई इंफ्रास्ट्रक्चर नीति तैयार की जा रही है। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए राज्यों को 50 वर्ष के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना का भी राज्य को सर्वाधिक लाभ हुआ है और इस बजट में भी इस मामले में राज्य आगे होगा। पीपीपी परियोजनाओं से निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। कुल मिलाकर यह बजट देश को आगे ले जाने वाला, देश प्रगतिशील और समावेशी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, ऐसा भी मुख्यमंत्री .फडणवीस ने उल्लेख किया है।
    बजट में महाराष्ट्र के लिए क्या है, ऐसा प्रश्न मीडिया ने पूछा, तो मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा कि, कुछ प्राथमिक जानकारी मेरे पास आई है, उसके अनुसार, महाराष्ट्र रूरल कनेक्टिविटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के लिए 683 करोड़, महाराष्ट्र एग्री बिजनेस प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़, इकोनॉमिक क्लस्टर के लिए 1094 करोड़, लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के लिए 186 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसैफ हमला मामला आरोपी शहजाद और सीसीटीवी में दिखे शख्स के चेहरे का हुआ मिलान
    Next Article किस मंत्रालय को कितना पैसा आवंटित
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    📰 NEWS UPDATE — Jan Kalyan Time News, Mumbai देश की बात — श्री Naresh V. Patel जी के साथ Special Conversation by Bollywood Actor & Stand-up Comedian B. Ashish रिपोर्ट : धनंजय राजेश गावडे प्रेस फ़ोटोग्राफ़र — Jan Kalyan Time News

    December 10, 2025

    महाराष्ट्र में बंजारा समुदाय की ST का दर्जा देने की मांग

    September 16, 2025

    मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में एनएचएसआरसीएल ने मील का पत्थर हासिल

    September 8, 2025

    ट्रांसपोर्टरों को मिली राहत भारी वाहनों में क्लीनर की अनिवार्यता खत्म

    August 26, 2025

    श्रीभुवन में रंगारंग मिरव रैली के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

    August 9, 2025

    हट्टी ग्रामपंचायत क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल और अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामपंचायत ने महावितरण विभाग को सौंपा निवेदन

    August 2, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    मायावती बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद…तनाव व संघर्ष का कारण बन रहे

    By जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2026

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने धार्मिक आयोजनों में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप पर चिंता जताई। उन्होंने कहा…

    दिल्ली: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुल प्रहलादपुर, एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार

    January 24, 2026

    Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

    January 24, 2026
    Top Trending

    मायावती बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद…तनाव व संघर्ष का कारण बन रहे

    By जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2026

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने धार्मिक आयोजनों में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप पर चिंता…

    दिल्ली: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुल प्रहलादपुर, एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार

    By जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2026

    साउथ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने वांटेड अपराधी सतीश भाटी का एनकाउंटर किया,…

    Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

    By जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2026

    साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ का एक रिकॉर्ड सनी देओल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.