समुद्र किनारे को साफ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Date:

Share post:

पी वी आनंदपद्मनाभन

मुंबई: हर बड़े काम की शुरुआत छोटी- छोटी बातों से होती रहती है। समुद्री किनारे की स्वच्छता के लिए आज जागरूकता दिन है और तटों की सफाई की यह शुरुआत बड़ा रूप धारण करके ‘स्वच्छ भारत, महान भारत’ की संकल्पना को आकार देगी। ऐसा प्रतिपादन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया। वहीं  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि समुद्री तटों की सफाई रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

समुद्री किनारों की स्वच्छता की जन जागृति के लिए सितंबर महीने के तीसरे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समुद्री किनारा स्वच्छता दिवस का आयोजन किया जाता है। इस उपलक्ष्य में पर्यावरण, वन और मौसम संबंधी परिवर्तन व श्रम व रोजगार मंत्रालय, महाराष्ट्र सरकार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सहयोग से जुहू बीच पर एक समुद्र तट स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, मुंबई शहर जिले के पालक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगर जिले के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढा, सांसद रवींद्र वायकर, विधायक अमित साटम, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष सिद्धेश कदम, केंद्रीय वन व पर्यावरण विभाग के  विशेष सचिव तन्मय कुमार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी, पर्यावरण और मौसम बदलाव विभाग के प्रधान सचिव प्रवीण दराडे, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव डॉ. अविनाश ढाकणे आदि इस अवसर पर उपस्थित थे। 

स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थित को देखते हुए राज्यपाल ने समाधान व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में स्वच्छता के लिए बढ़ रही जागरूकता, यह सकारात्मक बात है। गंदे पानी को साफ और प्रक्रिया करके ही समुद्र में छोड़ा जाना चाहिए। इसके साथ ही समुद्री किनारो को प्लास्टिक और कचरे से मुक्त रखना यह हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति द्वारा दी गई हर चीज को स्वच्छ रूप में ही हमें प्रकृति को वापस देना चाहिए। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के केंद्र सरकार के अभियान में राज्य का पूरा सहयोग होगा। .

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में एक स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया है। ‘राज्य में भी ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का हाल ही में शुभारंभ हुआ है और राज्य में 4500 स्थानो पर यह अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में 720 किलोमीटर की लंबाई में कई समुद्र तट हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर के पर्यटक भी साफ तटों को पसंद करते हैं। इन समुद्र तटों को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुंबई में एक गहन स्वच्छता अभियान लागू किया जा रहा है। यह मानसून के बाद भी नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने मुंबईकरों से अपील की कि सभी सरकारी मशीनरी, सामाजिक संगठन और सरकार की संयुक्त भागीदारी के माध्यम से शहर और समुद्र तटों को साफ रखें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि समुद्री तटों की सफाई के लिए दुनिया भर में जागरूकता अभियान लागू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ संकल्पना के स्वच्छ भारत बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ इस अभियान में सहभागी होकर सभी लोग कम से कम एक पेड़ लगाएं। उन्होंने घोषणा की कि पानी की पुनर्प्रक्रिया करने वाले स्टार्टअप के लिए केंद्र सरकार के माध्यम से मदद की जाएगी।

प्रधान सचिव श्री दराडे ने समुद्र तट की स्वच्छता के बारे में बताया और कहा कि मुंबई के सभी चौराहों को बृहन्मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से आधुनिक मशीनरी के माध्यम से साफ किया जा रहा है। तन्मय कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों के बारे में बताया। इस अवसर पर  केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों की एक पुस्तिका का गणमान्य लोगों के हाथों प्रकाशित किया गया। श्री ढाकने ने अभियान में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक संगठन, छात्र, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारी आदि ने इस अवसर पर आधुनिक सामग्रियों की मदद से जुहू तट की सफाई की।

Related articles

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सिख समुदाय को टारगेट किया: विदेश सचिव का आरोप भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया

जम्मू-कश्मीर। पाकिस्तान ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक गुरुद्वारे पर हमला करके सिख समुदाय के...

सड़क हादसे के घायलों का तुरंत होगा मुफ्त इलाज

देश में लागू हुई कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज का लाभ मिलेगा नई दिल्ली। सड़क...

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के...

महाभारत' में किसकी भूमिका निभाना चाहते हैं आमिरआमिर खान लंबे समय से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के बारे...

RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है – “BMW – बर्तन मांजन वाली”

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) (Rakesh Kumar B. Ashish से मिलते हैं)Rakesh Kumar:"अरे भाई… कल...