
पी. वी. आनंदपद्यानाभन
भिवंडी: महानगरपालिका क्षेत्र (Municipal Corporation Area) की विविध जनसमस्याओं का समाधान किए जाने के मुद्दे को लेकर भिवंडी लोकसभा सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के कमिश्नर इंदुमती जाखड़ से मुलाकात की। बाल्या मामा ने शहर की विभिन्न मांगों की ओर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बाल्या मामा का मानना है कि यदि विकास कार्य समय से पूरे हो जाते है, तो क्षेत्रीय जनता को समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता. वह क्षेत्र के विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहते हैं. क्षेत्र में कार्य चाहे बिजली से सम्बंधित हो या पानी से सम्बन्धित आम निवासियों की समस्याएं सुनकर बाल्या मामा उन समस्याओं को जल्द से जल्द से पूरा कराने का प्रयास करते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने डोम्बिवली महानगरपालिका के कमिश्नर इंदुमती जाखड़ से बातचीत की. इस बातचीत के अंतर्गत बाल्या मामा ने बहुत से स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की. अपने क्षेत्र की सभी समस्याओं को मंडल अयुक्त से साझा किया, जिससे जल्द से जल्द लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके. सांसद बाल्या मामा ने बिजली, पानी, सडकें इत्यादि से जुडी विभिन्न समस्याओं को कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के कमिश्नर इंदुमती जाखड़ के सामने रखा, इन समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए नगर कमिश्नर ने यथाशीघ्र इन पर कार्य कराने का आश्वासन दिया.