Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»कोलकाता दरिंदगी मामले के खिलाफ बोल रहे लोगों पर सरकार का एक्शन, TMC ने दी सफाई
    Blog

    कोलकाता दरिंदगी मामले के खिलाफ बोल रहे लोगों पर सरकार का एक्शन, TMC ने दी सफाई

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    TMC clarified the government's action on people speaking against the Kolkata poverty case
    TMC clarified the government's action on people speaking against the Kolkata poverty case
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर देश में गुस्सा का माहौल है। भारत की आम जनता से लेकर नेता और अभिनेता भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं और ममता सरकार का फेलियर बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पास स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय रखने के बाद भी ना जानें किसके खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं।

    टीएमसी के कुछ नेताओं ने भी इस मामले में सरकार का खराब प्रदर्शन माना है। हालांकि उनका ये मानना उनपर ही भारी पड़ रहा है। पुलिस द्वारा नेताओं को तलब किया गया है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर को भी नोटिस भेजे गए हैं। घटना के खिलाफ बोलने पर सरकार द्वारा लिए जा रहे एक्शन के बारे में टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने सफाई दी है।

    विरोध करने का सही तरीका
    कुणाल घोष ने कहा, “पुलिस केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो सोशल मीडिया पर गलत जानकारी या फर्जी ऑडियो पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही उनपर भी जो उस प्रशिक्षु चिकित्सक की पहचान उजागर कर रहे हैं। ” घोष ने कहा कि लोग विरोध कर सकते हैं, लेकिन उचित तरीके से। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अगर आपको लगता है कि आपको विरोध करना चाहिए, तो उचित तरीके से सौ बार करें, हजार बार करें। लेकिन अगर आप गलत जानकारी या फर्जी ऑडियो साझा करते हैं, विकृत धारणाएं कायम करने की कोशिश करते हैं, जानबूझकर भड़काने वाले पोस्ट करते हैं या मृतका का नाम और फोटो उजागर करते हैं, तो पुलिस आपको चेतावनी देगी।”

    TMC के नेता भी फंसे
    कोलकाता पुलिस ने रविवार को तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर रॉय को तलब किया था। रॉय ने आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से निष्पक्ष कार्रवाई करने का आह्वान किया था। उन्होंने सीबीआई से संस्थान के पूर्व प्राचार्य और कोलकाता के पुलिस आयुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की थी, ताकि यह पता चल सके कि मामले में “किसने क्यों आत्महत्या की कहानी गढ़ी।”

    लॉकेट चटर्जी पर भी एक्शन
    कोलकाता पुलिस ने कथित तौर पर अफवाहें फैलाने और आरजी कर अस्पताल में कथित बलात्कार एवं हत्या की शिकार महिला डॉक्टर की पहचान उजागर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी और दो नामी चिकित्सकों को भी समन जारी किया है। उन्होंने बताया कि डॉ. कुणाल सरकार और डॉ. सुबर्णा गोस्वामी को रविवार दोपहर तीन बजे लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

    gallery
    gallery
    Chief Minister Mamata Banerjee Kolkata brutality case Mamata government RG Kar Hospital TMC gave clarification TMC leader Kunal Ghosh
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकौन हैं रामगिरी महाराज, जिन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिया विवादित बयान? तीन राज्यों में FIR
    Next Article जाह्नवी कपूर ने खरीदी फ्रिज वाली कार, यूजर्स बोले- फूड प्वाइजनिंग से बचने का उपाय !
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.