इंदिरा गांधी की तरह ममता बनर्जी को मारो गोली, वायरल पोस्ट पर फंसा यूजर

Date:

Share post:

कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी मामले को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। सभी लोग अपराध और अपराधी के खिलाफ अपनी आवाज ऊंची कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई कैंपेन चलाए जा रहे हैं। खास कर युवा वर्ग में गुस्सा का माहौल है। ऐसे में लोग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भी खुलकर आवाज उठा रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों के आवाज उठाने का तरीका उनपर ही भारी पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक यूजर ने सीएम ममता बनर्जी को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह गोली मारने की बात कही है। कीर्ति शर्मा नाम के इस यूजर पर हत्या के लिए लोगों को उकसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

लोगों को भड़काने का आरोप
सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें बताया गया कि यूजर ने अस्पताल से जुड़ी घटना को लेकर तीन इंस्टाग्राम स्टोरी अपलोड की थीं। जिसमें पीड़ित की पहचान और तस्वीर को भी उजागर किया गया। जो कि पूरी तरह से आपत्तिजनक ममला है। इसके अलावा प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या के लिए भी लोगों को उकसाया गया। इनकी टिप्पणी समाज में अशांती पैदा करने वाली थी। जिसके कारण इनके खिलाफ एक्शन की मांग की गई है।

बता दें कि इस मामले पर बोलने के लिए टीएमसी ने अपने नेताओं को भी आड़े हाथ लिया है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे के भी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कोलकत्ता पुलिस ने एक्शन लिया था। रे ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि CBI को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए। पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है, ताकि पता चल सके कि आत्महत्या की कहानी किसने और क्यों फैलाई? हॉल की दीवार क्यों गिराई गई? रॉय को इतना शक्तिशाली बनाने के लिए किसने संरक्षण दिया? 3 दिन बाद खोजी कुत्ते का इस्तेमाल क्यों किया गया? ऐसे सैकड़ों सवाल हैं, उन्हें बोलने दीजिए।” जिसके बाद पुलिस की ओर से उन्हें तलब किया गया था।

Related articles

🌟 दीपों का पर्व — खुशियों और उम्मीदों का संदेश लेकर आया 🌟🎬 विशेष शुभकामना संदेश📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम ✨ संदेश प्रसारित किया — बॉलीवुड एक्टर व स्टैंड-अप कॉमेडियन बी....

कश्मीरी पंडितों को राजनीतिक फायदे के लिए किया इस्तेमाल, BJP नेता ने अपनी ही पार्टी पर

सिरवाल ने कहा कि बीजेपी लीडरशिप ने पॉलिटिकल फायदे के लिए पार्लियामेंट में उनकी तकलीफ का 500 से...

🎬✨ 🔥 बॉलीवुड की बड़ी खबर — सनी पा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ 🔥 ✨🎬जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई की ओर से विशेष...

बॉलीवुड के शक्तिशाली अभिनेता, एक्शन के बादशाह और देश के गर्वसनी देओल जी के जन्मदिन पर आज पूरी...

🌟 प्रेरणादायक दीपावली विशेष संदेश 🌟✍️ By — राजेश लक्ष्मण गवाडे📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम 🎙️ “खुद को सही साबित करने में ताकत मत लगाना…”यह वाक्य...