Close Menu
    What's Hot

    वो ज्यादा फीस चार्ज करते हैं…’, एआर रहमान के बयान पर बोले रणवीर शौरी, बॉलीवुड में भेदभाव पर भी दिया रिएक्शन

    January 25, 2026

    मायावती बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद…तनाव व संघर्ष का कारण बन रहे

    January 24, 2026

    दिल्ली: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुल प्रहलादपुर, एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार

    January 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, 49 लोग लापता, CM सुक्खू बोलें – यह आपदा चिंता का विषय
    Blog

    हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, 49 लोग लापता, CM सुक्खू बोलें – यह आपदा चिंता का विषय

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Cloud burst in Himachal Pradesh, 49 people missing
    Cloud burst in Himachal Pradesh, 49 people missing
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद 49 से अधिक लापता लोगों को ढूंढने के लिए आज शुक्रवार को भी बचाव अभियान जारी है। हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से मची तबाही पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहत-बचाव कार्य जोरों पर है। हमारे प्रशासनिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हैं।

    हांलांकि राज्य में एक बिजली परियोजना स्थल पर फंसे 29 लोगों को पूरी रात चले अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। मामले पर आज CM सुक्खू ने कहा कि राहत-बचाव कार्य जोरों पर है। हमारे प्रशासनिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हैं। मैं अभी प्रभावित इलाके में जा रहा हूं। निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। सबसे बड़ा नुकसान, हमें जो लोग छोड़कर गए हैं उनका है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी बॉडी को निकालने का काम किया जा रहा है।
    इसके साथ ही CM सुक्खू ने जानकारी दी की 49 के करीब लोग लापता हैं। आज मौसम थोड़ा साफ हुआ है। हमारा मुख्य लक्ष्य फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना है। पर्यटक यहां आए लेकिन वे नदी-नालों के किनारे न जाए। मनाली की भी सड़कें टूटी है, वहां पर फौरी तौर पर सड़कों को जोड़ा गया है। यह आपदा चिंता का विषय है।

    जानकारी दें कि हिमाचल में बादल फटने के बाद 20 से अधिक घर, छह दुकानें, चार मुख्य पुल और दो पैदल पुल बाढ़ के पानी में बह गए। प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क बाधित हो गया है। राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 27 जून को मॉनसून के आगमन के बाद से अब तक वर्षाजनित घटनाओं में 73 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को 649 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है।

    घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की थी और राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया था। गृह मंत्री शाह ने इस स्थिति में मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया था।

    Cloud burst in Himachal Pradesh CM Sukhu CM Sukhwinder Singh Sukhu landslides in Himachal Shimla
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअच्छी बारिश से गुजरात के किसान खुश, कपास और मूंगफली समेत खरीफ फसलों की उपज बढ़ने का अनुमान
    Next Article एनसीपी गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड की गाड़ी पर हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026

    😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से

    December 9, 2025

    नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या

    November 2, 2025

    न बाइक, कार और ट्रक…गुजरात में नदी पर बने इस पुल ने कर डाली 27 करोड़ की कमाई, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

    November 2, 2025

    📰✨ Breaking News Update | Jan Kalyan Time News Mumbai ✨📰रिपोर्ट: बी. आशिष | बॉलीवुड एक्टर, स्टैंड-अप कॉमेडियन और प्रेस फ़ोटोग्राफ़र | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    November 1, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    वो ज्यादा फीस चार्ज करते हैं…’, एआर रहमान के बयान पर बोले रणवीर शौरी, बॉलीवुड में भेदभाव पर भी दिया रिएक्शन

    By जनकल्याण टाइमJanuary 25, 2026

    एआर रहमान के बॉलीवुड को दिए गए बयान की देशभर में खूब चर्चा हुई. कई…

    मायावती बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद…तनाव व संघर्ष का कारण बन रहे

    January 24, 2026

    दिल्ली: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुल प्रहलादपुर, एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार

    January 24, 2026
    Top Trending

    वो ज्यादा फीस चार्ज करते हैं…’, एआर रहमान के बयान पर बोले रणवीर शौरी, बॉलीवुड में भेदभाव पर भी दिया रिएक्शन

    By जनकल्याण टाइमJanuary 25, 2026

    एआर रहमान के बॉलीवुड को दिए गए बयान की देशभर में खूब…

    मायावती बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद…तनाव व संघर्ष का कारण बन रहे

    By जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2026

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने धार्मिक आयोजनों में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप पर चिंता…

    दिल्ली: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुल प्रहलादपुर, एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार

    By जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2026

    साउथ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने वांटेड अपराधी सतीश भाटी का एनकाउंटर किया,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.