देवेंद्र फडणवीस के बारें में आपत्तिजनक ‘मीम्स’ शेयर करना व्यक्ति को पड़ा भारी, हुआ मामला दर्ज

Date:

Share post:

ठाणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंंद्र फडणवीस के बारे में आपत्तिजनक ‘मीम्स’ बनाने और पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने गृहमंत्री पर आपत्तिजनक ‘मीम्स’ बनाने के आरोप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के एक यूजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुरुवार को ठाणे जिले के खड़कपाड़ा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, ‘एक्स’ के एक उपयोगकर्ता ने फडणवीस की तस्वीरों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक ‘मीम्स’ बनाकर उन्हें 20 जुलाई से साझा किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इन पोस्ट से लोगों में असंतोष और असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...