‘बीजेपी की नफरत की राजनीति के बीच राहत दिलाने…’, राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर बोले मुकुल वासनिक

Date:

Share post:

Gujarat News: ऱाहुल गांधी (Rahul Gandhi)गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं. उनके गुजरात आने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में में खासा उत्साह है. गुजरात के कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर कहा कि वह यहां के लोगों को राहत पहुंचाने आए हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने और विपक्ष का नेता बनने के बाद से राहुल गांधी ने कई अहम मुद्दे सरकार के सामने उठाए हैं. इसके अलावा वह हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिलने भी गए थे.
मुकुल वासनिक ने कहा, ”लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद यह माना जा रहा था कि बीजेपी और राज्य सरकार अपने काम करने के तरीके में बदलाव करेगी. लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है. वह नफरत की राजनीति कर रहे हैं. गुजरात में कई घटनाएं हुई हैं जिससे लोग दुखी हैं. राहुल गांधी गुजरात के लोगों को राहत पहुंचाने आए हैं.”
हमारी एक दो गलती के कारण वाराणसी से जीते पीएम मोदी – राहुल
राहुल गांधी ने अहमदाबाद में कार्य़कर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया, ”अयोध्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को हराया है. अयोध्या के एमपी ने बताया कि यहां तीन बार सर्वे हुआ था कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से नहीं लड़ना चाहते थे. वह अयोध्या से लड़ना चाहते थे, सर्वेयर ने कहा कि अगर आप यहां से लड़ेंगे तो हार जाएंगे. आप अयोध्या में मत लड़िए नहीं तो आपका राजनीतिक करियर अयोध्या में खत्म हो जाएगा. इसलिए अय़ोध्या से नहीं बल्कि वाराणसी से लड़े. हमने एक दो गलती कर दी वर्ना वह वाराणसी से हार जाते.”
राहुल गांधी से मिल अपनी बात रखेंगे पीड़ित – शक्ति सिंह
बताया जा रहा है कि राहुल मोरबी ब्रिज और राजकोट गेम जोन हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी के गुजरात दौरे को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे. शक्ति सिंह ने कहा कि राहुल गांधी न्याय के लिए लड़ते हैं. लोगों ने बीजेपी पर भरोसा जताया था लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला. इसलिए वे लोग राहुल गांधीा के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं.

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...