Close Menu
    What's Hot

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    February 20, 2026

    बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी……!

    February 20, 2026

    🕉️ “ॐ साईं राम” – श्रद्धा और सबुरी का अमृत संदेश 🕉️ 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer) 📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड Writer–Director) की ओर से

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»उपचुनाव में INDIA का बजा डंका; 13 में से 10 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में 2
    Blog

    उपचुनाव में INDIA का बजा डंका; 13 में से 10 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में 2

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    India's victory in the by-elections; won 10 out of 13 seats, BJP got 2
    India's victory in the by-elections; won 10 out of 13 seats, BJP got 2
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनके परिणाम सामने आ गए हैं, उपचुनाव में INDIA ब्लॉक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जबकि बीजेपी को नुकसान हुआ है. 13 में से 10 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में आई हैं, जबकि 2 सीटें बीजेपी तो एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है. उपचुनाव में कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में कमाल किया है, वहीं ममता की पार्टी ने बंगाल में क्लीन स्वीप किया है. जबकि बीजेपी ने मध्यप्रदेश और हिमाचल में एक-एक सीट जीती है. उधर, पंजाब की एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आई है.

    7 राज्यों की किन सीटों पर हुआ था उपचुनाव
    मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर, बिहार की रुपौली सीट पर, पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर, पश्चिम बंगाल की रानाघाट दक्षिण, रायगंज, बागदा, मानिकतला विधानसभा सीट पर, हिमाचल की हमीरपुर, देहरा और नलगढ़ सीट पर, उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर और तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी. उपचुनाव में कांग्रेस ने 4, TMC ने 4, BJP ने 2 और AAP, DMK और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीती है.

    उत्तराखंड में कांग्रेस ने किया क्लीनस्वीप
    देवभूमि उत्तराखंड में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर दिया है. यहां 2 सीटों पर उपचुनाव हुए थे, दोनों सीट कांग्रेस ने जीत ली हैं. मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने बीजेपी उम्मीदवार करतार सिंह भडाना को मात दी है. जबकी बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी को 5095 वोटों से हरा दिया है, अभी कुछ ही दिन पहले लोकसभा चुनाव हुए थे, तब कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था और अब उपचुनाव में बीजेपी का खाता नहीं खुला.

    हिमाचल में कांग्रेस का तगड़ा प्रदर्शन
    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है. यहां 3 सीटों पर उपचुनाव हुआ था, इसमें 2 सीटें कांग्रेस के खाते में तो एक सीट बीजेपी के खाते में आई है. देहरा सीट से कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने बीजेपी के होशयार सिंह को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. वहीं नलगढ़ सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने जीत का परचम लहराया है. उन्होंने बीजेपी के कृष्ण लाल ठाकुर को मात दी है. जबकि हमीरपुर की सीट बीजेपी के आशीष शर्मा के खाते में गई है, उन्होंने कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर वर्मा को महज 1433 वोटों से मार्जिन से हराया है.

    बंगाल में ममता की पार्टी ने किया क्लीन स्वीप
    पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने क्लीन स्वीप कर दिया है, उन्होंने चारों सीटें जीत ली हैं. रानाघाट दक्षिण से टीएमसी के मुकुट मणि अधिकारी ने बीजेपी के मनोज कुमार को हराया है. रायगंज से टीएमसी के कृष्णा कल्याणी ने बीजेपी के मानस कुमार घोष को, बागदा से टीएमसी की मधूपर्णा ठाकुर ने बीजेपी के बिनय कुमार बिस्वास को हराया है.

    एमपी की एक सीट बीजेपी के खाते में आई
    मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था. अमरवाड़ा से बीजेपी के कमलेश शाह ने कांग्रेस के धीरेन सिंह को 3 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

    बिहार की सीट निर्दलीय कैंडिडेट ने जीती
    बिहार की रुपौल विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है, इस सीट से निर्दलीय कैंडिडेट शंकर सिंह ने जीत का परचम लहराया है. उन्होंने जेडीयू के कलाधर मंडल को 8 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. जबकि आरजेडी की बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही हैं.

    पंजाब की एक सीट AAP ने जीती
    पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव हुआ था. इस सीट से आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने बाजी मार ली है, उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट शीतल अंगुरल को 37 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

    तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK ने फहराया जीत का परचम
    तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर सत्ताधारी डीएमके ने जीत हासिल की है. डीएमके के अन्नियुर शिवा @शिवाशनमुगम. ए ने पट्टाली मक्कल काची पार्टी के अन्बुमणि. सी को 67 हजार से अधिक वोटों से हराया है.

    BJP got 2 India's victory in the by-elections; won 10 out of 13 seats
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसगे-सोयरे अध्यादेश जारी किया तो पूरी मुंबई को कर देंगे जाम, ओबीसी आंदोलनकर्ता हाके की शिंदे सरकार को चेतावनी
    Next Article ट्रेनी अफसर पूजा खेडकर के पेरेंट्स समेत 7 पर FIR: मां पिस्तौल लेकर किसानों को धमका रही थीं, VIDEO वायरल हुआ
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    By जनकल्याण टाइमFebruary 20, 2026

    विधान सभा सदस्यों को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ सरकार ने…

    बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी……!

    February 20, 2026

    🕉️ “ॐ साईं राम” – श्रद्धा और सबुरी का अमृत संदेश 🕉️ 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer) 📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड Writer–Director) की ओर से

    February 20, 2026
    Top Trending

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    By जनकल्याण टाइमFebruary 20, 2026

    विधान सभा सदस्यों को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी…

    बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी……!

    By जनकल्याण टाइमFebruary 20, 2026

    प्रस्तुति: काली दास पाण्डेय

    🕉️ “ॐ साईं राम” – श्रद्धा और सबुरी का अमृत संदेश 🕉️ 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer) 📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड Writer–Director) की ओर से

    By जनकल्याण टाइमFebruary 20, 2026

    🌼 प्रेरणादायक आध्यात्मिक संदेश आज जब हम “ॐ साईं राम” का स्मरण…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.