महाराष्ट्र: मराठावाड़ा और विदर्भ के इन जिलों मे हिली धरती, घर से बाहर भागे ख़ौफजदा लोग

Date:

Share post:

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के हिंगोली, परभणी, नांदेड़ समेत विदर्भ के वाशिम जिले में सुबह 7:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नांदेड़ में भूकंप रिस्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का दर्ज किया गया। विदर्भ के वाशिम जिले, हिंगोली, परभणी, नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर शहर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा अमरावती, चंद्रपुर और तेलंगाना के करीम नगर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
महाराष्ट्र के मराठवाडा और विदर्भ में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके लगे है। मराठवाड़ा के तीन और विदर्भ के एक जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को सांगली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार भूकंप का पहला झटका सांगली में 9 जुलाई को रात 7:34 बजे लगा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र सांगली में 10 किमी गहराई में स्थित बताया गया। इसके 12 घंटे बाद महाराष्ट्र में भूकंप का दूसरा झटका सुबह 7:14 को लगा। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.5 मापी गई। इसका केंद्र हिंगोली में 10 किमी गहराई में था।
मराठवाड़ा के 3 और विदर्भ के 1 जिले में लगे झटके
मिली जानकारी के अनुसार इस बार भूकंप के झटके मराठवाड़ा परभणी, हिंगोली, नांदेड़ और विदर्भ के वाशिम जिले के रिसोड में महसूस किए गए। इस घटना से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि होने की खबर नहीं है। सुबह-सुबह आए भूकंप के झटकों से लोगों में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया।
12 घंटे में दो बार लगे झटके
जैसे ही लोगों को लगा की जमीन हिल रही है लाेग बचने के लिए घरों से बाहर की भागे। 12 घंटे में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपने घरों की टिन की छत पर वजन बढ़ाने के लिए रखे गए भारी पत्थरों को हटाने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सुबह आए भूकंप का केंद्र हिंगोली के कलमानूरी तहसील के रामेश्वर टांडा गांव में था। इसी साल मार्च में इस क्षेत्र में 4.5 और 3.6 तीव्रता के भूकंप आए थे, जिनका केंद्र हिंगोली के कलमानूरी तहसील के जाम्ब गांव में था।

Related articles

🌞 सुजलाम सुफलाम सुप्रभात 🌞📍 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई📅 दिनांक: 01 जून 2025 (रविवार)✍️ संपादक: राजेश लक्ष्मण गावडे

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌿 "परिवर्तन की बेल" — एक प्रेरणादायक काव्य-संदेश 🌿 न छोटा...

“RLG प्रोडक्शन” के पंजाबी म्यूज़िक वीडियो “सारी कुड़ियां मैंनू लव करदी” के प्रमोशनल वीडियो के लिए दर्शकों को समर्पित एक विस्तृत, भव्य और प्रभावशाली...

🎬 RLG प्रोडक्शन प्रस्तुत करता है 🎬✨ "सारी कुड़ियां मैंनू लव करदी" ✨एक धमाकेदार पंजाबी म्यूज़िक वीडियो –...

ठाणे में वसूली करने वाला हिस्ट्री शीटर गिरफ्तार; राज्य में कोरोना संक्रमण के 84 नये मामले

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में व्यापारियों को डरा-धमकाकर उनसे वसूली करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को पड़ोसी नासिक जिले...

मुंबई पुलिस में एक साथ बदले गए 13 DCP; 17 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में शुक्रवार को 13 डिप्टी कमिश्नरों के तबादले किए गए। हाल ही में मुंबई स्थानांतरित किए गए...