कांवड़िए की टी-शर्ट में घुसा सांप, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Date:

Share post:

इन दिनों भारत में कांवड़ यात्रा चल रही है। हिंदी पट्टी के राज्यों में तो एक अलग ही नजारा है। सड़क से लेकर हाइवेज तक कांवड़ियों के जत्थे के जत्थें दिखाई दे रहे हैं। इस बीच कांवड़ियों के आक्रोश वाले कई वीडियो भी देखे होंगे आपने। लेकिन आज सोशल मीडिया पर कांवड़िए का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आपके दिल की धड़कनें बढ़ जाएंगी।

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन भी काफी सतर्क नजर आ रहा है। जगह-जगह कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा नजारा सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। कांवड़ यात्रा कर रहे एक शख्स के कपड़ों में खतरनाक सांप घुस गया। फ्रेम में कैद हुए इस नजारे ने फिर लोगों को अंदर तक हिलाकर रख दिया। सांप की वजह से शख्स अपनी जगह से एक इंच भी हिल नहीं पा रहा है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कांवड़िये के कपड़े में घुसा सांप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़ यात्रा पर गया शख्स एक जगह बैठा हुआ है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखता है। तभी कुछ लोगों की आवाज आती है और पता चलता है कि कांवड़िए के कपड़ों में सांप घुस गया है। सांप की वजह से ही शख्स एक जगह चुपचाप बैठा हुआ है। कुछ लोग उसकी मदद के लिए वहां आते हैं और उसे बिल्कुल भी हिलने डुलने से मना करते हैं। मदद के लिए आए लोगों ने धीरे-धीरे कैंची की मदद से उस शख्स के कपड़े काटने शुरू कर दिए। कपड़े कटते ही सभी दंग रह गए। दरअसल, सांप उस शख्स की पीठ पर चुपचाप बैठा हुआ था।

Related articles

Share Market: हरे निशान पर हुई घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

Sensex Opening Bell: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने वियतनाम के टैरिफ को 46 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने...

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर चमकेगा दीपिका पादुकोण का सितारा, पहली भारतीय बनीं जिन्हें मिला ये सम्मान

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक छाईं दीपिका पादुकोण, वॉक ऑफ फेम पर खास सम्मान पाने वाली बनीं इकलौती इंडियन...

📽️ आर.एल.जी. प्रोडक्शन प्रस्तुत करता है🎤 प्रेरणादायक संदेश – “जिन्हें तुम ठुकराते हो, वही एक दिन इतिहास रचते हैं”🗣️ प्रस्तुति: बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌟 प्रारंभिक पंक्तियाँ – सोच को झकझोर देने वाली सच्चाई "नफ़रत...

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🎤 Motivational Speech by Rajesh Laxman Gavade🎧 “सब प्यार की बातें करते हैं… पर करना किसी को आता नहीं...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌞 सुप्रभात दोस्तों, "आजकल हर कोई 'I love you' कहता है…हर...