गोंदिया: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में निवेश पर अच्छे मुनाफे का लालच देकर चार लोगों से 3.2 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों की पहचान आमगांव तहसील के बनिया मोहल्ला निवासी किशन पांडे (21) और कन्हैयालाल पांडे (24) के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि इन दोनों के खिलाफ और लोग धोखधड़ी की शिकायत कर सकते हैं।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने जून 2021 से दिसंबर 2023 के बीच चार व्यक्तियों से धोखाधड़ी की थी। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर चारों को शेयर में निवेश करने पर हर महीने सात से आठ प्रतिशत का मुनाफा मिलने का लालच दिया और उनसे 3.19 करोड़ रुपये लिए। उन्होंने पीड़ितों को मुनाफे या मूल का कभी कोई पैसा नहीं लौटाया।” अधिकारी ने बताया कि दोनों को 19 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
3 लाख 73 हजार रुपये की ठगी
इससे पहले, एलआईसी एजेंट कैलाशचंद्र असाटी (71) को शेयर बाजार में निवेश करने और दस गुना रकम पाने का लालच देकर 3 लाख 73 हजार रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में गोंदिया शहर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2023 को कैलाशचंद्र के व्हाट्सएप पर अरिया नाम के व्यक्ति ने उसे (119) इंडियन वेल्थ क्रिएटर नाम के ग्रुप से जोड़ा। 25 मार्च 2024 को दोबारा उसके व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। अरिया नाम के शख्स ने उस लिंक को खोलने के लिए कहा।
कैलाशचंद्र अरिया नामक व्यक्ति के संदेश से उस लिंक से जुड़े। उस व्हाट्सएप ग्रुप पर अरिया, जय मेहता, विवेक शर्मा नाम के तीन लोग रोजाना मैसेज के जरिए गोल्डमैन सैक नामक कंपनी के शेयर बाजार के बारे में अपनी जानकारी साझा कर रहे थे। वे मैसेज में कहते थे कि अगर आप उनके जरिए शेयर बाजार में निवेश करेंगे तो आपको अपने पैसे का दस गुना फायदा मिलेगा।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
