सोरेन को जमानत मिलने पर संजय राउत ने PM मोदी और शाह पर साधा निशाना, कहा-बेकसूर हैं केजरीवाल…

Date:

Share post:

मुंबई: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर शिवसेना यूबीटी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा निशाना साधा है। राउत ने कहा कि कोर्ट में ईडी एवीडेंस नहीं दे पा रही है। इस देश की एजेंसी मोदी और शाह की प्राइवेट एजेंसी बन गई है। उनके इशारे पर जांच होती है। राउत ने कहा कि हेमंत सोरेन के मामले में यही हुआ है। अरविंद केजरीवाल भी निर्दोष हैं। राउत ने अपने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अनिल देशमुख भी निर्दोष है। यही वजह है कि कोर्ट भी यह मान रही है कि ईडी की तरफ से की जा रही कार्रवाई परेशान करने के लिए हैं। राउत यहीं पर नहीं रुके उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन भी निर्दोष हैं।
कोई सबूत नहीं मिले
राउत ने कहा कि ईडी और सीबीआई ने 10 साल में जितने भी राजनीतिक नेताओं को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। मैं इसका उदाहरण हूं। अनिल देशमुख केखिलाफ कोई सबूत नहीं है, केजरीवाल जी को पकड़ा है, कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, आप उन्हें परेशान कर रहे हैं। हेमंत सोरेन के बारे में भी यही कहा है। इस देश की एजेंसी मोदी-शाह की प्राइवेट एजेंसी बन गई है। हेमंत सोरेन बेकसूर थे।

Related articles

BJP MLA Mihir Kotecha to file his nomination papers tomorrow

Kotecha appeals to Mulund residents to join the road show Kotecha's name announced in the party's first list Kotecha, sitting...

मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का फैसला मराठीजनों के लिए बड़ा सुखद

पी वी आनंदपद्मनाभन मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मराठी भाषा...

पोलीस पाटीलों की सभी मांगों पर सरकार सकारात्मक – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

पी वी आनंदपद्मनाभनछत्रपति संभाजीनगर, पोलीस पाटील ग्राम स्तर के प्रशासन का एक महत्वपूर्ण घटक है और सरकार की...

कैंसर मरीजों की सहायता के लिये CPAA

पी वी आनंदपद्मनाभन कैंसर रोगियों को सशक्त बनाने में CPAA का पुनर्वास केंद्र एक अहम् भूमिका निभाकर बेंचमार्क स्थापित...