नई दिल्ली: लोकसभा के चुनावी नतीजे के बाद अब उप चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरु हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस बात की घोषणा कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी गई। पार्टी के इस फैसले पर कई नेताओं ने खुशी जताई है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी प्रियंका को बधाई दी है। हालांकि उन्होंने इसी के साथ एक बार फिर संसद पहुंचने की इच्छा जाहिर की है।
वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी मुझसे पहले संसद में होंगी। जब भी सही समय होगा, मैं भी उनके रास्ते पर आगे बढ़ सकता हूं। मैं खुश हूं और मुझे भरोसा है कि वायनाड की जनता उन्हें जीत दिलाएगी। इससे पहले भी वाड्रा कई बार चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने यूपी की मुरादाबाद और अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश तक की थी। लेकिन कांग्रेस द्वारा उनके नाम पर विचार तक नहीं किया गया।
प्रियंका का यूपी पर था फोकस
सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मैं सबसे पहले देश की जनता को धन्यवाद देता हूं, जिसने भाजपा को सबक सिखाया है। इन लोगों ने धर्म आधारित राजनीति की। मुझे खुशी है कि प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ने जा रही हैं। वह संसद में होंगी। उन्हें संसद में होना चाहिए। इसलिए नहीं कि उन्होंने कैंपेन किया है बल्कि मैं भी ऐसा देखना चाहता हूं।’ प्रियंका गांधी दशकों से कांग्रेस के लिए प्रचार करती रही हैं, लेकिन 2019 के आम चुनाव में वह सक्रिय राजनीति में आई थीं। उन्हें यूपी के एक हिस्से की जिम्मेदारी मिली थी। इस बार वह अमेठी और रायबरेली पर फोकस कर रही थीं।
अमेठी से लड़ना चाहते थे चुनाव
वाड्रा ने कहा, ‘प्रियंका गांधी को मुझसे पहले संसद में होना चाहिए। मैं भी सही समय पर उनके रास्ते पर बढ़ूंगा। मुझे खुशी है और उम्मीद है कि लोग उन्हें जिताएंगे।’ वहीं अमेठी को लेकर अपनी दावेदारी पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मेरे अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग देश भर के अलग-अलग हिस्सों से आ रही थी। लोग मेरे काम को समझते हैं और चाहते हैं कि इन्हें मौका मिले तो विकास में तेजी आए।’ हालांकि कांग्रेस ने उनकी जगह पर वफादार माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को उतारा, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति इरानी को हरा दिया। वाड्रा को अमेठी से टिकट न मिलने पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें किनारे लगाया जा रहा है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
