रूस आंतकी हमले में 15 पुलिस अधिकारियों समेत कई नागरिकों की मौत

Date:

Share post:

मॉस्को: रूस के दक्षिणी दागिस्तान क्षेत्र में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने 15 से अधिक पुलिस अधिकारियों और एक पादरी समेत कई नागरिकों की हत्या कर दी। दागिस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलीकोव ने सोमवार तड़के एक वीडियो बयान में बताया कि बंदूकधारियों ने दो शहरों में दो ऑर्थोडॉक्स गिरजाघरों, एक यहूदी उपासनागृह और एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की।
रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी समिति ने बताया कि ये हमले मुख्य रूप से मुस्लिम क्षेत्र में हुए जहां सशस्त्र चरमपंथ का इतिहास रहा है। उसने इन हमलों को आतंकवादी कृत्य बताया। इस क्षेत्र में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शोक दिवस घोषित किया गया है।
दागिस्तान के अंदरुनी मामलों के मंत्री ने बताया कि सशस्त्र लोगों के एक समूह ने कैस्पियन सागर के समीप स्थित डर्बेंट शहर में एक यहूदी उपासनागृह और एक गिरजाघर पर हमला किया।
सरकारी मीडिया के अनुसार, गिरजाघर और यहूदी उपासनागृह दोनों में आग लग गयी। इसी तरह दागिस्तान की राजधानी मखचकला में एक गिरजाघर और एक यातायात पुलिस चौकी पर भी हमले की ऐसी ही खबरें मिली हैं। प्राधिकारियों ने क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान की घोषणा की है।
आतंकवाद रोधी समिति ने बताया कि पांच बंदूकधारियों का खात्मा कर दिया गया है। गवर्नर ने बताया कि छह डाकुओं का खात्मा कर दिया गया है। बहरहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमलों में कितने आतंकवादी शामिल थे। अभी किसी ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्राधिकारियों ने इस आतंकवादी कृत्य की आपराधिक जांच शुरू कर दी है।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से बताया कि दागिस्तान के एक अधिकारी को हमलों में उसके बेटों की संलिप्तता को लेकर हिरासत में लिया गया है। मेलीकोव ने बिना कोई सबूत उपलब्ध कराए दावा किया कि इन हमलों की साजिश संभवत: विदेश में रची गयी।

Related articles

जिल्ह्यातील विकासात्मक प्रकल्प गतीने पूर्ण करावेत-मुख्य सचिव तथा पालक सचिव सुजाता सौनिक

पी.वी.आनंदपद्मनाभन आपल्या कार्यालयात येणाऱ्या सर्वसामान्य जनतेचे काम झाले पाहिजे, त्यासाठी सर्वांनी सकारात्मक भावना ठेवाव्यात. आलेल्या तक्रारींचे...

4 दिन के दौरे पर भिवंडी पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

केरल दौरे के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत आज अपने भिवंडी दौरे पर...

सैफ अली खान पर हमले की रात क्या-क्या हुआ? एक्टर ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान

मुंबई पुलिस ने एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में उनका बयान दर्ज किया है। उन्होंने हमले...

जिल्हा परिषद ठाणे आयोजित कर्मचाऱ्यांच्या सुदृढ मानसिक आरोग्यासाठी MYCA ॲप उद्घाटन सोहळा संपन्न*

*पी.वी.आनंदपद्मनाभन* *-*  जिल्हा परिषद, ठाणे आयोजित मानसिक आरोग्य विषयक जनजागृतीच्या उद्देशाने परिवर्तन व वोपा या संस्थांच्या संयुक्त विद्यमाने ‘मायका’हे...