मीरा-भाईंदर : एक जीवित महिला को मृत बताकर चार बीमा कंपनियों से 69 लाख 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आने के बाद भाईंदर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सहित एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज़ किया है। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के नाम कांचन रोहित पै, रोहित पै, धनराज पै और डॉ. आशुतोष यादव हैं। थर्ड पार्टी इन्वेस्टिगेशन के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। आरोपी परिवार ने कई बीमा कंपनियों से कांचन पै के नाम पर पॉलिसी खरीदी थी। उसे मृतक दिखाकर यह परिवार बीमा की राशि क्लेम करते थे।
आरोपियों ने ICICI प्रुडेंशियल, मैक्स लाइफ, भारती एक्सा, HDFC और फ्यूचर जनरली से एक करोड़ 11 लाख रुपये का बीमा करवाया था। वर्ष 2021 से 2023 के बीच कांचन पै को मृतक दिखाकर क्लेम किया और चार बीमा कंपनियों से 69 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की गई, जबकि 41 लाख रुपये का एक क्लेम प्रॉसेस में है।
एक ही डॉक्टर ने बनाए डेथ सर्टिफिकेट
बीमा कंपनियों ने जब आंतरिक जांच की, तो पता चला कि अलग-अलग मामलों में ‘डेथ सर्टिफिकेट’ पर अलग-अलग तारीख है, जिसे एक ही डॉक्टर ने जारी किया है। क्लेम के लिए पेश किए गए अन्य दस्तावेज भी फर्जी पाए गए। ठगी के लिए अलग-अलग एड्रेस का भी इस्तेमाल किया गया था।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
