मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई के अटल ब्रिज को लेकर राजनीति गरमा गई है। अटल ब्रिज को जोड़ने वाली सड़कों पर दरारें आने पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस मुद्दा बनाते हुए बिहार में पुल गिरने की घटना से जोड़ते हुए निशाना साधा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटाेले ने शुक्रवार को अटल ब्रिज का दौरा किया। पटाेले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लियाा कि यह बेहद चिंताजनक है कि जिस अटल सेतु पुल का उद्घाटन सिर्फ तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, उसमें दरार आ गई है। बड़ी संख्या में दरारें आने से यात्रियों में दहशत का माहौल है।बिहार में नवनिर्मित पुल के गिरने की घटना तो ताज़ा है, लेकिन मुंबई में भी यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से सरकार के कामकाज पर कई सवाल उठ रहे हैं। पटोले ने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले में संज्ञान लें और जांच कराए।
MMRDA ने दी सफाई
महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले के आरोपों के पर एमएमआरडीए ने प्रतिक्रिया दी है। एमएमआरडीए ने कहा है कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) पुल पर दरारों के बारे में अफ़वाहें फैल रही हैं। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये दरारें पुल पर नहीं बल्कि एमटीएचएल को उल्वे से मुंबई की ओर जोड़ने वाली एप्रोच रोड पर हैं। बयान में कहा गया है कि 20 जून, 2024 को ऑपरेशन और रखरखाव टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान रैंप 5 (मुंबई की ओर रैंप) पर तीन स्थानों पर किनारों के पास सड़क की सतह पर छोटी दरारें पाई गईं। ये दरारें छोटी हैं और सड़क के किनारे स्थित हैं। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है, जो 24 घंटे के भीतर पूरा हो जाएगा। यह काम यातायात में कोई व्यवधान पैदा किए बिना किया जा रहा है। अटल सेतु भारत का सबसे बड़ा सी ब्रिज है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
