गुजरात के सूरत शहर के एक अपार्टमेंट में शनिवार को एक फ्लैट से चार शव निकले हैं। सभी मृतक एक परिवार के रहने वाले थे। इनममें 58 वर्षीय एक महिला, उसकी दो बहनें और बहनोई मृत मिले। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आर.पी. बरोट ने बताया कि प्रथम दृष्टया गैस से चलने वाले गीजर को चालू छोड़ने के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका है। हालांकि इन चार लोगों की मौत के असली कारणों का अभी कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह नौ बजे के आस-पास शवों के बारे में सूचना मिली है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लैट मालिक जसुबेन वधेल, उनकी बहन शांताबेन बधेल (53), गौरीबेन मेवाड़ (55) और गौरीबेन के पति हीराभाई (60) के शव अपार्टमेंट में पाए गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित शुक्रवार रात करीब 10 बजे सो गए थे। बारोट ने कहा कि जसुबेन का बेटा सुबह करीब आठ बजे उन्हें देखने गया और उन्हें बेहोश पाते ही पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों ने उल्टी की थी। घटनास्थल से नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चार लोगों की मौत का कारण अभी पता नहीं लगा है, लेकिन पीड़ितों की मौत दम घुटने के कारण होने की आशंका है, क्यूंकि वहां गैस से संचालित गीजर चल रहा था। बारोट ने कहा कि आत्महत्या की आशंका कम है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इस घटना में जिन चार लोगों की मौत हुई है वो सभी एक परिवार के रहने वाले थे। पुलिस को आशंका है कि सभी की मौत दम घुटने के कारण हुई है। हालांकि, अभी शवों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की पुष्टि हो पाएगी। प्रथम दृष्टया पुलिस को यह सुसाइड का मामला नहीं लग रहा है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
