डरा देने वाले आकड़े, महाराष्ट्र के अमरावती में 152 दिन में 143 किसानों ने किया सुइसाइड

Date:

Share post:

नागपुर : किसानों की आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र टॉप पर रहता है। पिछले कुछ वर्षों में कपास उत्पादक यवतमाल जिले को महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या की राजधानी के रूप में जाना जाता रहा है। अब यहां का सीन बदल रहा है। यवतमाल की जगहग इन दिनों पड़ोसी अमरावती जिले में किसानों की आत्महत्या की संख्या बढ़ रही है। आंकड़े देखें तो डरा देने वाले हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या अमरावती में ही की है। यवतमाल की सीमा से लगा अमरावती कपास और सोयाबीन का उत्पादक क्षेत्र है। इतना ही नहीं प्रसिद्ध नागपुर संतरे की खेती भी यहीं होती है।
इस साल मई तक अमरावती में 143 किसानों ने आत्महत्या की है। यह भी आंकड़े महाराष्ट्र सरकार के हैं। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि पांच महीनों में 152 दिनों में लगभग हर दिन एक किसान ने आत्महत्या की है।
दूसरे नंबर पर यवतमाल
महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के मामले में दूसरे नंबर पर यवतमाल है। हालांकि दोनों जिलों में किसानों की आंत्महत्या के आंकड़ों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। मई 2024 तक 132 आत्महत्याएं दर्ज की गई हैं। जून के आंकड़े अभी संकलित किए जाने बाकी हैं।
डरा देंगे आंकड़े
अमरावती ने 2021 से आत्महत्या के मामले में यवतमाल को पीछे छोड़ दिया है। 2021 में यवतमानल में 370 किसानों ने आत्महत्या की थी। 2022 में 349 और 2023 में 323 किसानों ने आत्महत्या की। यवतमाल में 2021 से 2023 तक यह संख्या क्रमशः 290, 291 और 302 रही।
क्यों आत्महत्या कर रहे महाराष्ट्र के किसान?
कृषि कार्यकर्ता और किसानों पर महाराष्ट्र सरकार की टास्क फोर्स वसंतराव नाइक शेतकरी स्वावलंबन मिशन के पूर्व अध्यक्ष किशोर तिवारी ने इस पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अमरावती में स्थिति विशेष रूप से कठिन है। किसानों ने सोयाबीन की खेती की और उपज में उल्लेखनीय गिरावट देखी। पिछले साल दरें गिरकर 4,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं। पर्याप्त बैंकिंग ऋण की कमी के कारण, कई लोग छोटी वित्त कंपनियों या साहूकारों पर निर्भर हैं, और उन्हें कठोर वसूली का सामना करना पड़ता है।

Related articles

🎬✨ “ये दिल है मुश्किल जीना यहाँ…” – बंबई मेरी जान ✨🎬(Jan Kalyan Time News Mumbai की ओर से, राजेश भट्ट जी की कलम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌆 मुंबई: सपनों का शहर या संघर्षों की धरती? “जरा हटके,...

**🌸🙏 “Shraddha aur Prem – Sai Mahima ka Amulya Sandesh” 🙏🌸(Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab – Mumbai ki or se)प्रस्तुतकर्ता: जन कल्याण टाइम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🕉️ "ये वही हाथ है जो कभी साथ नहीं छोड़ता…" साईं...

*महापालिका अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी केली१/अ प्रभागातील साफसफाईची समक्ष पाहणी !

पी.वी.आनंदपद्मनाभनKalyan ,पावसाळी परिस्थितीत उद्भवणा-या साथरोग निर्मुलनाबाबत केल्या जाणा-या उपाययोजनांची प्रत्यक्ष पाहणी करण्याच्या दृष्टीकोनातून महापालिकेचे अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी...

🌟 मुंबई में एक भव्य “Small Get Together” का आयोजन 🌟

B Ashish ( jan Kalyan time News mumbai) Bollywood press photographer मुंबई शहर ने एक खास और गरिमामयी "Small Get...