Mumbai News:मुंबई में चिकन शोरमा खाने के बाद युवक की मौत

Date:

Share post:

मुंबई: मुंबई (Mumbai News) में चिकन शोरमा (Chicken Shawarma) खाने से 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद पुलिस ने उन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके स्टॉल से वह खरीदा गया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मृतक की पहचान प्रथमेश भोसके के रूप में हुई है और वह तीन मई को ट्रोम्बे इलाके में स्थित आरोपियों के स्टॉल से खाद्य सामग्री खरीदकर लाया था।
उन्होंने कहा कि चार मई को भोसके को पेट में दर्द और उल्टी होने पर नजदीकी नगरपालिका अस्पताल ले जाया गया। बाद में फिर उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते पांच मई को परिवार के सदस्य उसे नगर निगम संचालित केईएम अस्पताल ले गए। ट्रोम्बे थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एक चिकित्सक ने उसका इलाज किया और घर भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति की तबीयत लगातार खराब हो रही थी, इसलिए उसे रविवार शाम को फिर से केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां एक चिकित्सक ने जांच कर उसे भर्ती कर लिया।
अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा कि सोमवार को व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दो खाद्य विक्रेताओं – आनंद कांबले और अहमद शेख को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...