ठाणे के मतदान केंद्र पर महिला ने मचाया हंगामा, FIR दर्ज

Date:

Share post:

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर उपद्रव मचाने के आरोप में 39 वर्षीय एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भिवंडी और ठाणे समेत महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान हुआ था।
कोनगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे महिला भिवंडी के गोवेगांव में एक जिला परिषद स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में आई थी। उन्होंने बताया कि महिला ने मतदान केंद्र के बाहर लगाए गए निर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन किया और वहां उपद्रव मचाया।
अधिकारी के अनुसार उसने वहां जोर-जोर से चिल्लाते हुए मतदान कर्मियों के काम में बाधा उत्पन्न की। महिला भिवंडी इलाके की निवासी है।
एक मतदान कर्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
प्राथमिकी में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि महिला मतदाता थी या नहीं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला को नोटिस जारी किया है और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related articles

BMC के लिए 74,427 करोड़ रुपए का बजट, एकनाथ शिंदे ने कहा- विकास में मुंबई बनेगा नंबर 1 शहर

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 74,427 करोड़ रुपए का अपना बजट पेश किया....

फैशन डिजाइनर नेहा बंद्योपाध्याय नवी मुंबई जन परिषद महिला सेल की अध्यक्ष मनोनीत

प्रेसफ़ोटोग्राफ़र:* *भास्कर.एस.महाले (नाशिक/महाराष्ट्र)* ...

महाराष्ट्र के परिवहन विभाग में लागू होगा कर्नाटक पैटर्न

मुंबई : कर्नाटक राज्य परिवहन की सेवाएं लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहद लोकप्रिय हैं और इसे...

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘किल’ ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हुलु पर दी दस्तक

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म 'किल' को बीते साल 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया...