Close Menu
    What's Hot

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Lok Sabha Elections 2024महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान
    Blog

    Lok Sabha Elections 2024महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Voting on 11 Lok Sabha seats of Maharashtra
    Voting on 11 Lok Sabha seats of Maharashtra
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की 48 लोकसभा सीट में से 11 पर मंगलवार को मतदान होगा, जिसमें सबकी निगाहें बारामती निर्वाचन क्षेत्र (Baramati Lok Sabha Seat) पर टिकी होंगी। बारामती निर्वाचन क्षेत्र से शरद पवार (Sharad Pawar) की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule) का मुकाबला सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) से है, जो राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत परवार (Ajit Pawar) की पत्नी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आम चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत होने वाले चुनाव में 23036 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
    जिन निर्वाचन क्षेत्रों में सात मई को मतदान होना है उनमें बारामती, रायगढ़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले लोकसभा सीट शामिल है। चुनाव मैदान में जो दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं उनमें कोल्हापुर से कांग्रेस उम्मीदवार शाहू छत्रपति, सतारा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी उदयनराजे भोसले के साथ रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे शामिल हैं।
    अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कुल 2.09 करोड़ मतदाता 258 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। तीसरे चरण में 23,036 मतदान केंद्रों पर 1,07,64,741 पुरुष मतदाता, 1,02,26,946 महिला मतदाता और 929 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
    वहीं आम चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को महाराष्ट्र की 11 सीट पर मतदान होगा, जिनमें नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड लोकसभा सीट शामिल है। चौथे चरण के अंतर्गत 11 सीट पर होने वाले चुनाव में कुल 2.28 करोड़ मतदाता 298 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
    चौथे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में जालना से रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे और बीड से भाजपा की पंकजा मुंडे शामिल हैं। आम चुनाव के पांचवें और राज्य में आखिरी दौर के चुनाव में 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिनमें उत्तर महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक और पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ- वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल और मुंबई साउथ लोकसभा सीट शामिल है।
    लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर होगी, उनमें भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व वकील उज्ज्वल निकम और कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ शामिल हैं।

    Ajit Pawar Baramati Lok Sabha seat Maharashtra Mumbai Sunetra Pawar Supriya Sule
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिलीमोरा नगर पालिका के उचित प्रशासन की कमी के कारण धूल खा रही करोड़ों की संपत्ति
    Next Article Dabhosa fall Stunt: दाभोसा झरने पर स्टंट करना मीरा रोड के युवकों को पड़ा भारी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    JAN KALYAN TIME NEWS, MUMBAI Special Report | Margao (Madgaon), Goa Under the Direction of Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    February 11, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI की साजिश की…

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    February 28, 2026
    Top Trending

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में खूब सुर्खियां बटोर…

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    Sai Baba of Shirdiके श्रीचरणों में नमन करते हुए आप सभी देशवासियों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.