स्वाति मालीवाल से मारपीट, VIDEO मिलने का दावा:FIR में केजरीवाल के PA पर आरोप- मेरी शर्ट खींची, बटन खुले; पेट पर लात मारते रहे

Date:

Share post:

दिल्ली CM आवास पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट का शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया। दावा किया जा रहा है कि यह सीएम आवास का है।

मारपीट के बाद स्वाति सोफे पर बैठी हैं। बिभव बाहर निकले और दिल्ली पुलिस की तरफ से तैनात सिक्योरिटी पर्सनल को अंदर भेजा। बिभव ने स्टाफ से कहा कि स्वाति मालीवाल को बाहर निकाला जाए। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

VIDEO में महिला और सिक्योरिटी स्टाफ के बीच की बातचीत

महिला: आज मैं इन सबलोगों को बताऊंगी।
सिक्योरिटी स्टाफ: हां, सबको बता देना।
महिला: आप मेरे को डीसीपी से बात करने दीजिए। मैं एसएचओ सिविल लाइन से बात करूंगी।
सिक्योरिटी स्टाफ: आप यहां नहीं कर सकते।

महिला: आपको जो करना है करो। तुम्हारी नौकरी भी खाऊंगी। अगर टच किया तो।
सिक्योरिटी स्टाफ: आपसे हंबल रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
महिला: 112 पर कॉल कर दी है। पुलिस को आने दीजिए।

सिक्योरिटी स्टाफ: पुलिस भी तो यहां तक नहीं आएगी न।
महिला: कुछ नहीं होगा। अब पुलिस अंदर आएगी। तमाशा होगा।

सिक्योरिटी स्टाफ: बाहर चलिए मैडम।
महिला: उठाकर बाहर फेंक दो।
सिक्योरिटी स्टाफ: हम तो रिक्वेस्ट कर रहे हैं।

महिला: ये गंजा साला
सिक्योरिटी स्टाफ: मैडम बाहर चलिए।

वीडियो सामने आने के बाद स्वाति ने कहा- जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है

स्वाति के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले को ऐसे समझिए…


यह घटना 13 मई की है। सुबह 9 बजे स्वाति सीएम आवास पहुंची थीं। आरोप है कि बिभव ने बदसलूकी और मारपीट की। 3 दिन बाद यानी 16 मई की दोपहर को पुलिस उनके घर पहुंची और बयान दर्ज किया। इसके बाद स्वाति की शिकायत पर बिभव के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 16 मई की रात 9:30 बजे FIR दर्ज की।

FIR में यह भी लिखा है कि बिभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया। स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है। इससे पहले गुरुवार रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस AAP सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर AIIMS पहुंची थी। जहां उनका मेडिकल करवाया गया।

Related articles

BMC के लिए 74,427 करोड़ रुपए का बजट, एकनाथ शिंदे ने कहा- विकास में मुंबई बनेगा नंबर 1 शहर

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 74,427 करोड़ रुपए का अपना बजट पेश किया....

फैशन डिजाइनर नेहा बंद्योपाध्याय नवी मुंबई जन परिषद महिला सेल की अध्यक्ष मनोनीत

प्रेसफ़ोटोग्राफ़र:* *भास्कर.एस.महाले (नाशिक/महाराष्ट्र)* ...

महाराष्ट्र के परिवहन विभाग में लागू होगा कर्नाटक पैटर्न

मुंबई : कर्नाटक राज्य परिवहन की सेवाएं लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहद लोकप्रिय हैं और इसे...

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘किल’ ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हुलु पर दी दस्तक

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म 'किल' को बीते साल 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया...