मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाड़ी से बरामद किए 47 लाख रुपये

Date:

Share post:

मुंबई : मुंबई के मुलुंड (Mulund) उपनगर में लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) के लिए तैनात निगरानी दल (Surveillance squad) ने एक वाहन से 47 लाख रुपये की नकद राशि जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
संदेह होने पर तलाशी
अधिकारी ने बताया कि निगरानी दल के सदस्यों ने गुरूवार की शाम मुलुंड में बी आर रोड पर नकदी ले जाने के संदेह में एक वाहन को रोक कर तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने वाहन से 47 लाख रुपये बरामद कर इसे पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब्ती के बारे में आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया है।
मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।
घाटकोपर में बरामद हुए थे 72 लाख
गौरतलब है कि रूपये बरामद होने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी 21 मार्च को एक निगरानी दस्ते ने मुंबई उपनगर घाटकोपर में एक कार से 72 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कार में यात्रा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद जाने दिया गया। उनके मुताबिक दोनों में से एक खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बता रहा था।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...