Close Menu
    What's Hot

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Varsha Gaikwad demand:कांग्रेस में घमासान, वर्षा गायकवाड़ दिल्ली में हाईकमान से करेंगी दक्षिण मध्य मुंबई सीट की डिमांड
    Blog

    Varsha Gaikwad demand:कांग्रेस में घमासान, वर्षा गायकवाड़ दिल्ली में हाईकमान से करेंगी दक्षिण मध्य मुंबई सीट की डिमांड

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Varsha Gaikwad will demand South Central Mumbai seat
    Varsha Gaikwad will demand South Central Mumbai seat
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: तमाम कोशिशों के बावजूद लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा महाविकास आघाडी के लिए गले की हड्डी बना हुआ है। सांगली और भिवंडी के बाद मुंबई की सीटों को लेकर असंतोष बना हुआ है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने अब दिल्ली जाकर पार्टी हाईकमान से इस बारे में बात करने का फैसला किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेतृत्व को मुंबई की सीटों का सहयोगी दलों के साथ समान बंटवारा करना चाहिए था। सीट बंटवारे के तहत एमवीए के सहयोगियों के बीच हुए समझौते के अनुरूप मुंबई (उत्तर), मुंबई (उत्तर-मध्य) कांग्रेस को आवंटित की गई हैं, जबकि शेष चार सीट- मुंबई (दक्षिण), मुंबई (दक्षिण-मध्य), मुंबई (उत्तर-पूर्व) और मुंबई (उत्तर-पश्चिम) शिवसेना (यूबीटी) के पास गई है।
    पटोले से नराजा वर्षा
    सूत्रों के मुताबिक वर्षा गायकवाड सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के रवैए से नाराज़ हैं। उनका मानना है कि मुंबई में सीटों पर दावे को लेकर पटोले आघाडी के अंदर अपना पक्ष मजबूती से रखने में फेल रहे हैं। वर्षा गायकवाड़ ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को फोन करके शिकायत की है। बुधवार को दोपहर में वर्षा ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक भी बुलाई थी, हालांकि यह बैठक रद्द कर दी गई थी।
    पहले हम मुंबई की 5 सीटों पर लड़ते थे
    वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि पहले, कांग्रेस मुंबई में पांच सीट पर चुनाव लड़ती थी और केवल मुंबई (उत्तर-पूर्व) सीट अविभाजित राकां के लिए छोड़ती थी। इसलिए हम इस बार बराबर-बराबर सीट की मांग कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सीट बंटवारे से नाराज हैं तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राज्य की पूर्व मंत्री ने कहा कि हम अपने कैडर के प्रति जवाबदेह हैं। मैं मुंबई में कैडर की भावनाओं को पार्टी के राज्य और केंद्रीय नेतृत्व को लगातार बता रही हूं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी को बराबर सीट मिले, लेकिन चूंकि अब निर्णय लिया जा चुका है, इसलिए एक वफादार कार्यकर्ता के रूप में मुंबई में पार्टी के लिए मैं और मेरे सहयोगी काम करेंगे।
    उत्तर मुंबई की जगह दक्षिण मध्य मुंबई की सीट
    गायकवाड़ ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा था कि चूंकि पार्टी का आधार मुंबई (दक्षिण-मध्य), मुंबई (उत्तर-पश्चिम) और मुंबई (उत्तर-मध्य) निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत है, इसलिए पार्टी को ये सीटें मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जीत और योग्यता वाला उम्मीदवार ही मानक थे तो कांग्रेस ने तीन सीट पर इन दोनों आवश्यकताओं को पूरा किया था। मुंबई-उत्तर सीट की मांग को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर की उनसे हुई मुलाकात के सवाल पर गायकवाड़ ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर मुंबई (उत्तर) को मुंबई (दक्षिण-मध्य) से बदला जा सकता है, तो हम इसका स्वागत करेंगे। लेकिन यह नेतृत्व को तय करना है।

    Conflict in Congress Maharashtra Mumbai South Central Mumbai Varsha Gaikwad demand
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleThird Mumbai project:नहीं बनने देंगे तीसरी मुंबई, 124 गांवों से 16,843 लोगों ने जताई आपत्ति
    Next Article G-PAY Posters Tamil Nadu: PM नरेंद्र मोदी के लगे ‘जी पे’ के पोस्टर्स, तस्वीर और क्यूआर कोड भी मौजूद
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026

    डोंबिवलीतील पिंपळेश्वर देवस्थान मंदिर ट्रस्टला अतिक्रमण नियमानुकुल करून जमीन देण्यास मंजुरी*पी.वी.आनंदपद्मनाभन* डोंबिवली

    May 29, 2026

    🚨🌍 “जंगल खत्म हुए… तो इंसान खत्म हो जाएगा!” 😷💔🔥 देशभर में युवाओं और संस्थाओं की मुहिम तेज⚠️ सरकार ध्यान दे… वरना बहुत देर हो जाएगी!🌳 “पेड़ बचाओ • भविष्य बचाओ • ऑक्सीजन बचाओ” 🇮🇳📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🖋️ PV Anand की रिपोर्ट. 🌍🚨 “अगर जंगल खत्म हो गए… तो इंसान की सांसें भी खत्म हो जाएंगी!” 😢🌳

    May 22, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026
    Top Trending

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन तथा लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम…

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    P.V.Anandpadmanabhan Kalyan — Marking 20 years of healthcare in the Kalyan-Dombivli-Ambernath region,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.