मुंबई के लिए मंगलवार पिछले 14 साल में अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा

Date:

Share post:

मुंबई. मुंबई में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस महानगर के लिए वर्ष 2009 के बाद से अप्रैल महीने का सर्वाधिक गर्म दिन है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि 16 अप्रैल को सांताक्रूज स्थित वेधशाला (मुंबई के उपनगरों का प्रतिनिधि) ने अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कोलाबा वेधशाला (दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधि) में पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मुंबई स्थित आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा, “हमारी सांताक्रूज स्थित वेधशाला ने कल (मंगलवार) 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो पिछले 14 साल में अप्रैल महीने का सबसे अधिक तापमान था।”

उन्होंने बताया कि दो अप्रैल, 2009 को महानगर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को कोलाबा और सांताक्रूज़ वेधशालाओं ने क्रमशः 37.9 डिग्री सेल्सियस और 34.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया था। पिछले दो दिनों (सोमवार और मंगलवार) के लिए आईएमडी ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए ‘हीटवेव’ की चेतावनी जारी की थी।

दोनों दिन ठाणे और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, लेकिन मुंबई में पारा उस स्तर को पार नहीं कर सका। हालांकि, मुंबई के लोगों को बुधवार को बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिली। कोलाबा और सांताक्रूज़ वेधशालाओं ने अधिकतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बुधवार को मुंबई में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन वास्तविक गिरावट (चार-पांच डिग्री सेल्सियस) रही। (एजेंसी)

Related articles

आईआरसीटीसी की श्रावण स्पेशल यात्रा 5 अगस्त से अष्ट ज्योतिर्लिंग श्रावण विशेष यात्रा के लिए मडगांव से रवाना होगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

मुंबई। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) इस श्रावण मास में विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन...

🌟🎤 “समय की हार भी तय है!”(Motivational Speech by Rajesh Laxman Gavade – RLG Production)

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🕰️💬"कब तक जीत है समय की, ए मेरे दोस्त?इक दिन...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 मध्ये मिरा भाईंदर मनपा देशात प्रथमराज्याला एकूण दहा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान*

पी.वी.आनंदपद्मनाभननवी दिल्ली,स्वच्छ भारत मिशन-शहरी अंतर्गत आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25’ मध्ये महाराष्ट्राने पुन्हा एकदा देशात आपले वर्चस्व सिद्ध केले...

दिल्ली वाले देते हैं सबसे ज्यादा गालियां

पंजाब में 78 फीसदी लोग बकते हैं गालियां 11 सालों से भारत को गाली मुक्त बनाने के लिए अभियान...